{"_id":"632d661edbab750bed369c84","slug":"moradabad-woman-gang-raped-case-filed-against-13-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पूर्व प्रधान समेत 13 के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पूर्व प्रधान समेत 13 के खिलाफ केस दर्ज
Fri, 23 Sep 2022 01:24 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:24 PM IST
सार
भोजपुर थानाक्षेत्र की घटना, दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में है लोगों में इसे लेकर काफी गुस्सा है। इस मामले में प्रधान का नाम आने के बाद लोग इस घटना के सच के बारे में जानना चाहते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने प्रधान समेत 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें चार पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। केस में अपहरण, लूट और गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि सात साल पहले उसकी शादी भोजपुर के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज दहेज के लिए उसे परेशान कराना शुरू कर दिइया था। आरोप है कि बेटे का जन्म होने पर पति और उसके परिवार के लोगों ने छोछक में दो लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि एक माह पहले देवरानी का तहेरा भाई अपने पांच साथियों के साथ घर में घुस आया। सभी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोप है कि प्रधान ने भी उसे धमकाया। सात सितंबर को पति ने अपनी मां, भाई, बहन के साथ मिलकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। इस मामले की शिकायत भोजपुर पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। एसएसपी के आदेश पर भोजपुर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। भोजपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि केस की विवेचना की जा रही है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन