फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad woman gang assaulted by a local man and his friends

मुरादाबाद: छजलैट में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, लंबे समय से बुरी नजर रखता था आरोपी

Thu, 18 Nov 2021 03:03 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 18 Nov 2021 03:03 PM IST
सार

पीड़ित महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव में रहने वाला एक युवक उस पर लंबे समय से बुरी नजर रखता था। उसने बदनामी के डर से आरोपी की शिकायत अपने परिवार से नहीं की थी।

विज्ञापन
Moradabad woman gang assaulted by a local man and his friends
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मुरादाबाद के छजलैट थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव में रहने वाला एक युवक उस पर लंबे समय से बुरी नजर रखता था। उसने बदनामी के डर से आरोपी की शिकायत अपने परिवार से नहीं की थी। महिला का कहना है कि 15 नवंबर की रात करीब 11 बजे वह अपने घर में मौजूद थी। इसी दौरान गांव निवासी आरोपी और उसके दो साथी घर में घुस आए। 
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। महिला ने इस मामले की शिकायत अपने पति से फोन पर की। तब पति बदायूं से घर लौट आए और पीड़िता को लेकर थाने गए। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी बबलू कुमार ने छजलैट थाना प्रभारी को प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed