{"_id":"66306f3995c083dddb045c35","slug":"moradabad-wedding-preparations-were-going-at-home-brother-in-law-kidnapped-girl-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: घर में चल रही थी गोदभराई की तैयारी, अगवा कर युवती को ले गया जीजा, परिजनों में हड़कंप..पुलिस से मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: घर में चल रही थी गोदभराई की तैयारी, अगवा कर युवती को ले गया जीजा, परिजनों में हड़कंप..पुलिस से मदद
Tue, 30 Apr 2024 09:41 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क,मैनाठेर (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क,मैनाठेर (मुरादाबाद)
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 30 Apr 2024 09:41 AM IST
सार
मैनाठेर इलाके में गोदभराई की रस्म से पहले युवती गायब हो गई। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। जब उन्होंने खोजबीन शुरू की तो पता चला युवती को उसको जीजा अगवा कर ले गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
मैनाठेर पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनाठेर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को उसका जीजा गोदभराई की रस्म से पहले अगवा कर ले गया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मैनाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को उसकी बेटी की गोदभराई का कार्यक्रम था।
विज्ञापन
घर में इसको लेकर तैयारियां चल रही थीं। रविवार को वह परिवार के साथ बाजार में सामान की खरीदारी करने गया था। इस बीच उसका दामाद उनके घर आया, जो एक बच्चे का पिता भी है। ग्रामीण का आरोप है कि उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया।
विज्ञापन
इसमें मूंढापांडे थाना क्षेत्र के निवासी उसके दामाद के दो भाई भी शामिल हैं। इन लोगों के धमकाने और बहकावे में आकर उसकी बेटी घर से सोने चांदी के आभूषण और 10 हजार की नकदी भी साथ ले गई। आरोपी उसकी बेटी को बाइक से ले जाते गांव के ही कुछ लोगों ने बिलारी की ओर जाते हुए देखने की बात कही है।
विज्ञापन
वहीं एक आरोपी ने बेटी की तलाशी करने के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी है। मैनाठेर कोतवाल सर्वेंद्र कुमार शर्मा का कहना कि जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।