फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad weather: Storm and rain spoiled weather, temperature dropped by two degrees

Moradabad weather: आंधी-बारिश ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज, 14.8 मिमी बरसे बादल, तापमान दो डिग्री गिरा

Tue, 17 Oct 2023 10:12 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 17 Oct 2023 10:12 AM IST
सार

मुरादाबाद मंडल के मौसम का मिजाज दूसरे दिन भी बदला रहा। सुबह की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। एक दिन पहले बारिश और ओले से ठंड का एहसास होने लगा है। 

विज्ञापन
Moradabad weather: Storm and rain spoiled weather, temperature dropped by two degrees
मुरादाबाद में बारिश के बीच जाती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद मंडल के मौसम में अचानक आए बदलाव से ठंड का असर दिखना शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह भी हल्के बादलों के आहट के बीच सूर्य की किरणों बाहर निकली। एक दिन पहले यानि सोमवार को मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। आंधी और बारिश ने सर्दी का अहसास बढ़ा दिया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार दिन में 14.8 मिमी बादल बरसे। मंगलवार सुबह भी हल्के बादल दिखाई दिए। दोपहर के बाद मौसम साफ रह सकता है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे से मौसम में बदलाव शुरू हुआ। पहले बादल छाए और दोपहर करीब 12:30 बजे तेज हवा चलने लगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के बाहर ही नहीं, बल्कि मुख्य मार्गों पर अंधड़ से राहगीरों का चलना दूभर हो गया। दिल्ली रोड पर पतझड़ से पूरी सड़क पट गई और वातावरण में भी धूल व पत्ते उड़ रहे थे। इसकी वजह से दोपहिया वाहन चालकों को या तो हेलमेट के शीशे नीचे करने पड़े या फिर वाहन रोकने पड़े।

आधा घंटे के इसी तरह के वातावरण के बाद तेज बारिश शुरू हुई। इससे मौसम में ठंड बढ़ गई। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार दोपहर में 12 बजकर 45 मिनट से एक बजकर 30 मिनट तक और दोपहर तीन बजकर 10 मिनट से तीन बजकर 40 मिनट तक हवा की गति 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा पूरब से पश्चिम दिशा में रही।

आधा घंटे में बारिश 14.8 मिलीमीटर दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह वातावरण में नमी 76 फीसदी और शाम को 72 फीसदी दर्ज की गई।

सोमवार का दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. आरके सिंह का कहना है कि मानसून की विदाई पांच अक्तूबर तक हो गई थी।

सोमवार को हुई बारिश पश्चिमी विक्षोभ की वजह से है। हालांकि अरब सागर में भी चक्रवात बना हुआ है। इससे वातावरण में नमी है। यह पश्चिमी विक्षोभ लंबे समय तक सक्रिय नहीं रहेगा।  

पिछले वर्ष चार दिन में हुई थी 426 मिमी बारिश

इस वर्ष मानसून की विदाई गत वर्ष की अपेक्षा दस दिन पहले हो गई है। पिछले वर्ष सात, आठ, नौ और दस अक्तूबर को लगातार बारिश हुई थी। आपदा प्रबंधन के अनुसार इन चार दिनों में जिले में 426 मिमी बारिश हुई थी। इसके कारण 22 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया था।

इससे तापमान में जबरदस्त गिरावट हुई थी और तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था। इस बार अक्तूबर माह के पहले 15 दिन तक कोई बारिश नहीं हुई। तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed