फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad was colder than Nainital, Mussoorie

नैनीताल, मसूरी से भी ठंडा रहा मुरादाबाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 03:08 AM IST
विज्ञापन
Moradabad was colder than Nainital, Mussoorie
मुरादाबाद। मौसम के बदलते मिजाज ने मुरादाबाद में ही पहाड़ों की ठंड का अहसास करा दिया है। मुरादाबाद में मंगलवार का दिन नैनीताल, मसूरी, देहादून से भी ठंडा रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहेगा। बुधवार को आंशिक बादल छाने की आशंका है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि बुधवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, इससे ठंड में इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी तक हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। पश्चिमी हवाओं के संग तेज बर्फीली हवाएं भी शहरवासियों को परेशान करेंगी। दो दिन से कड़ाके की ठंड शहरवासियों को हलकान कर रही है। दिन में भी लोगों को गलन और ठिठुरन से राहत नहीं मिल रही है। शीतलहर की वजह से घरों से बाहर निकलते ही लोगों की कंपकंपी बंध रही है। मंगलवार को भी सुबह से ही मौसम खराब था। ठंडी हवाएं लोगों को परेशान कर रही थीं। दोपहर एक बजे के लगभग सूरज दिखाई दिया, लेकिन ठंडे वातावरण की वजह से तपिश भी महसूस नहीं हुई। शाम को फिर से गलन ने बेहाल करना शुरू कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ों से आ रहीं बर्फीली हवाएं और रामगंगा नदी का किनारा होने की वजह से वातावरण में बारिश के समय जैसी नमी है। सुबह के समय वातावरण में आर्द्रता 98 फीसदी और शाम की 89 फीसदी दर्ज की गई। शीत लहर भी पश्चिम दिशा से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली।
विज्ञापन

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए तापमान के आंकड़े डिग्री सेल्सियस में हैं
शहर न्यूनतम अधिकतम
मुरादाबाद 6.5 17.8
अल्मोड़ा 1.6 23.5
कुल्लू -1 20
कौसानी सात 18
देहरादून सात 19
मसूरी सात 19
नैनीताल छह 19
शिमला आठ 21
ऋषिकेश दस 20
सोलन दो 24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed