{"_id":"653fa3b38faa2ce188056dc3","slug":"moradabad-warrant-against-actress-jayaprada-azam-khan-and-sp-mp-st-hasan-are-also-accused-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: अभद्र टिप्पणी केस में अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ समन, आजम खां व सपा सांसद एसटी हसन भी हैं आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: अभद्र टिप्पणी केस में अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ समन, आजम खां व सपा सांसद एसटी हसन भी हैं आरोपी
Mon, 30 Oct 2023 06:08 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 30 Oct 2023 06:08 PM IST
सार
जयाप्रदा की तबीयत खराब होने के कारण उनके वकील अभिषेक भटनागर ने अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। विशेष लोक अभियोजक मोहन लाल विश्नोई ने बताया कि अब इस मामले में 17 नवंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा
- फोटो : संवाद
विस्तार
अभद्र टिप्पणी मामले में अभिनेत्री एवं रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा सोमवार को भी कोर्ट में पेश नहीं हुईं। इसके बाद केस की सुनवाई टाल दी गई है। उनके वकील की ओर से प्रार्थना पत्र देकर जयाप्रदा के बीमार होने की बात और सुनवाई के लिए समय की मांग की। अदालत ने सुनवाई के लिए 17 नवंबर की तारीख तय करते हुए जयाप्रदा के खिलाफ समन जारी कर उन्हें तलब किया है।
विज्ञापन
2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कटघर क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन समेत अन्य सपा नेता शामिल हुए थे। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने आजम खां, डॉ. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां, आयोजक मोहम्मद आरिफ, रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खां के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। इस मामले की सुनवाई लघुवाद न्यायाधीश एमपी सिंह की अदालत में चल रही है।
विज्ञापन
सोमवार को इस मामले में जयाप्रदा को कोर्ट में हाजिर होकर अपने बयान दर्ज कराने थे लेकिन सोमवार को वह कोर्ट में पेश नहीं हुई। जयाप्रदा के वकील अभिषेक भटनागर ने उनकी तबीयत खराब होने की बात कहते हुए प्रार्थना पत्र अदालत में प्रस्तुत किया। विशेष लोक अभियोजक मोहन लाल विश्नोई ने बताया कि अब इस मामले में 17 नवंबर को सुनवाई होगी। जयाप्रदा के खिलाफ पुन: समन जारी किया गया है।