{"_id":"64f5f1e1fc0536cbb6057aaa","slug":"moradabad-vishal-raghav-committed-suicide-after-being-beaten-up-police-registered-case-2023-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: सरेआम महिलाओं की पिटाई से आहत युवक ने किया सुसाइड, घर आकर बोला- अब इस दुनिया में जीने का क्या फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: सरेआम महिलाओं की पिटाई से आहत युवक ने किया सुसाइड, घर आकर बोला- अब इस दुनिया में जीने का क्या फायदा
Mon, 04 Sep 2023 08:34 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 04 Sep 2023 08:34 PM IST
सार
मुरादाबाद में सरेआम पिटाई से आहत हुए युवक ने घर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
मुरादाबाद में आत्महत्या करने वाला विशाल राघव और घटना के बारे में बताते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूर्य नगर ढक्का की पुलिया मोहल्ले में विशाल राघव (18) ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। पिता और भाई का आरोप है कि कुछ महिलाओं और उनके बेटों ने विशाल की सरेआम पिटाई की थी। इससे वह बेहद आहत था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल की।
विज्ञापन
लाइन पार ढक्का में सुभाष राघव का परिवार किराये के मकान में रहता है। सुभाष के तीन बेटों में सबसे छोटा विशाल ई रिक्शा चलाता था। बड़े बेटे विकास और आकाश भी वाहन चलाते हैं। सुभाष ने बताया कि लाइन पार कुंदनपुर निवासी युवक से विशाल का रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
रविवार देर शाम विशाल ई रिक्शा चलाकर घर लौट रहा था। रास्ते में आरोपी युवक और उसकी महिला रिश्तेदार उसे मिली। आरोप है कि उनके साथ पांच-छह युवक भी थे। सभी ने विशाल को घेर लिया और उसकी चप्पलों से पिटाई की थी।
उसके मोबाइल की चिप भी छीन ली थी। इसके बाद विशाल किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से ई रिक्शा दौड़ाकर भाग निकला और घर पहुंचा। उसने घर आकर अपने पिता, भाई और मां प्रेमवती को बताया कि उसे सरेराह पीटा गया है।
इससे उसका बहुत अपमान हुआ है। परिवार के समझाने के बाद वह शांत हो गया था। इसके बाद परिवार के लोग खाना खाने के बाद सभी सो गए थे। विशाल कमरे में सोने चला गया था। सोमवार सुबह पिता जागे और छत से नीचे आए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन विशाल ने कोई जवाब नहीं दिया। उनके शोर मचाने पर पत्नी और दूसरे बेटे भी आ गए। इसके बाद धक्का देकर दरवाजा खोला तो विशाल का शव साड़ी के सहारे पंखे से लटका हुआ था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस आ गई और परिवार से पूछताछ की।
सोमवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। विशाल के बड़े भाई विकास ने बताया कि आरोपी महिला और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।