फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Uttarakhand CM Dhami became emotional remembering former MP Sarvesh Singh

Moradabad: पूर्व सांसद सर्वेश सिंह को याद कर भावुक हुए उत्तराखंड के सीएम धामी, कहा- दिलों में याद रहेंगे

Sun, 28 Apr 2024 11:31 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 28 Apr 2024 11:31 AM IST
सार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुरादाबाद पहुंचे। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी और पूर्व सांसद सर्वेश सिंह के निधन पर दुख जताया। वह उनके घर जाकर परिजनों से मिले। कहा कि पूर्व सांसद के निधन से पार्टी और क्षेत्र को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

विज्ञापन
Moradabad: Uttarakhand CM Dhami became emotional remembering former MP Sarvesh Singh
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रतूपुरा में पूर्व सांसद सर्वेश सिंह को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद से उनके पारिवारिक रिश्ते रहे हैं। काफी समय पहले से उनका सर्वेश सिंह के घर आना जाना था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को पूर्व सांसद के आवास पर दोपहर बाद करीब तीन बजे पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने पूर्व सांसद सर्वेश सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। पूर्व सांसद को याद करते हुए मुख्यमंत्री भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि सर्वेश सिंह से उनका पारिवारिक रिश्ता रहा है। उनके निधन से पार्टी और क्षेत्र को अपूरणीय क्षति पहुंची है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद सर्वेश सिंह ने हमेशा जमीन और गांव से जुड़ी राजनीति की थी। वे गरीबों की मदद करने में पीछे नहीं हटते थे। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए बहुत कुछ किया है। वे हमेशा क्षेत्र के लोगों द्वारा याद किए जाएंगे। इस दौरान पूर्व सांसद के पुत्र एवं बढ़ापुर के विधायक कुंवर सुशांत सिंह, उनकी पत्नी साधना सिंह, पुत्री डॉ. सोनाली सिंह से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान संजय सिंह, ठाकुरद्वारा ब्लॉक प्रमुख के पति डॉ. वीर सिंह सैनी, नवीन कुमार शर्मा, चंद्रपाल सिंह, ट्विंकल चौहान, शिवेंद्र गुप्ता, मनोज कुमार चौहान रहे। 

चुनाव को देखकर राहुल व प्रियंका मंदिर जा रहे : धामी

पत्रकारों से बात करते हुए धामी ने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उनकी पार्टी या उनके गठबंधन के लोग राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे। सभी लोग जानते हैं।  उन्होंने हमेशा राम मंदिर का विरोध किया। सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया। राम और राम सेतु के अस्तित्व को नहीं माना। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में निमंत्रण देने के बावजूद वे नहीं आए।  अब चुनाव देखकर रंग बदल रहे हैं। देश की जनता उनको भलीभांति जानती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed