फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Union Home Minister Excellence Medal to SP Traffic, Prime Minister Meritorious Service Award to RI

मुरादाबाद: एसपी यातायात को केंद्रीय गृह मंत्री अति उत्कृष्ठ पदक, आरआई को प्रधानमंत्री सराहनीय सेवा सम्मान

Tue, 15 Aug 2023 01:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 15 Aug 2023 01:01 AM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस पर मुरादाबाद जिले में तैनात एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार, पुलिस लाइन के आरआई रकम सिंह समेत तीस पुलिस कर्मी सम्मानित होंगे। इसके अलावा अन्य कर्मियों को भी सराहनीय पदक से नवाजा जाएगा। 

विज्ञापन
Moradabad: Union Home Minister  Excellence Medal to SP Traffic, Prime Minister Meritorious Service Award to RI
मुरादाबाद पुलिस - फोटो : पीआरओ

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में तैनात एसपी यातायात, पुलिस लाइन के आरआई समेत तीस पुलिस कर्मी सम्मानित होंगे। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार को केंद्रीय गृह मंत्री अति उत्कृष्ठ सेवा पदक और आरआई रकम सिंह को प्रधानमंत्री सराहनीय सेवा पदक मिला है।

विज्ञापन

Moradabad: Union Home Minister  Excellence Medal to SP Traffic, Prime Minister Meritorious Service Award to RI
मुरादाबाद पुलिस - फोटो : पीआरओ

पुलिस लाइन के दरोगा धर्मवीर राज को प्रधानमंत्री सराहनीय सेवा पदक, टीआई जयप्रकाश सिंह, को केंद्रीय गृह मंत्री सेवा पदक, निरीक्षक दिनेश कुमार, दरोगा शान अली, अवधेश कुमार, राजेश शाह, मुख्य आरक्षी अनिल कुमार, बृजेश कुमार, हेमपाल सिंह और वीरेंद्र वन को गृह मंत्रालय अति उत्कृष्ठ सेवा पदक एवं उत्कृष्ठ सेवा पदक के लिए चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Moradabad: Union Home Minister  Excellence Medal to SP Traffic, Prime Minister Meritorious Service Award to RI
मुरादाबाद पुलिस - फोटो : पीआरओ
पुलिस महानिदेशक सेवा अभिलेखों एवं शौर्य के आधार पर उप निरीक्षक सौरभ त्यागी, जितेंद्र सिंह, चालक यशपाल सिंह तोमर, आरक्षी चालक मोहन सिंह यादव को सिल्वर शौर्य के लिए चुना गया है। डीजीपी उत्कृष्ठ सेवा सम्मान निरीक्षक लखपत सिंह, उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव, मनोज कुमार, ऋषिपाल सिंह, मुख्य आरक्षी चालक मो. यामीन खां, चंद्रभान सिंह को डीजीपी सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

Moradabad: Union Home Minister  Excellence Medal to SP Traffic, Prime Minister Meritorious Service Award to RI
मुरादाबाद पुलिस - फोटो : पीआरओ
एडीजी द्वारा यूपी 112 में नियुक्त मुख्य आरक्षी इतवारी सिंह, चालक होमगार्ड उस्मान अली, मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह, रामेश्वर सिंह,आरक्षी चालक राजेन्द्र सिंह, आशुतोष, महिला मुख्य आरक्षी शैफाली त्यागी, आरक्षी अंजना, प्रीति को प्रशस्ति पत्र दिया गया है। इसके अलावा जागरूक कॉलर चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम भिंडवारी थाना सोनकपुर प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिन्ह दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed