फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad two wives one husband now controversy solved husband will leave with both of them

एक घर में दो बीवियों ने बांट लिया शौहर: दोनों के साथ तीन-तीन दिन रहेगा, एक दिन मां-बाप का

Fri, 20 Jan 2023 02:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 20 Jan 2023 02:43 PM IST
सार

पति सोमवार से बुधवार तक पहली पत्नी और गुरुवार से शनिवार तक दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। रविवार को वह अपने मां-बाप के साथ या रिश्तेदारी में घूमने जा सकता है।

विज्ञापन
Moradabad two wives one husband now controversy solved husband will leave with both of them
दो बीवियों में हुआ पति का बंटवारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ये किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं बल्कि हकीकत है। मुरादाबाद में दो बीवियों ने अपने शौहर के तीन-तीन दिन बांट लिए हैं। पति सोमवार से बुधवार तक पहली पत्नी और गुरुवार से शनिवार तक दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। रविवार को वह अपने मां-बाप के साथ या रिश्तेदारी में घूमने जा सकता है। दोनों बीवी और पति के बीच काउंसलिंग के बाद यह समझौता हुआ है।

विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया था। उसने बताया डेढ़ साल पहले उसने बिजनौर के चांदपुर निवासी युवक के साथ उसका निकाह किया था। इसके बाद से ही पति उसे अपने साथ ससुराल नहीं लेकर गया है। यहीं उसने किराये पर मकान दिला दिया था। महिला का कहना है कि जब भी उसने ससुराल जाने की जिद की तो पति ने उसे समझाकर शांत कर दिया। इसके बाद पति कई-कई दिन गायब रहने लगा।
विज्ञापन


पति ने मोबाइल भी बंद कर लिया। इसके बाद महिला पति की तलाश करते हुए ससुराल पहुंच गई। वहां जाकर पता चला कि पति शादीशुुदा है और पहली पत्नी से उसके तीन बच्चे भी हैं। महिला के प्रार्थनापत्र को काउंसलिंग के लिए नारी उत्थान केंद्र भेज दिया गया। यहां काउंसलर एमपी सिंह ने दोनों पत्नी और पति की काउंसलिंग की। जिससे पता चला कि युवक मुरादाबाद में ही फैक्टरी में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली पत्नी और बच्चे चांदपुर में रहते हैं। यहां रहते हुए युवक की जान पहचान दूसरी महिला से हो गई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और निकाह कर लिया। शिकायत करने वाली महिला ने बताया कि पति उसे ससुराल में रखेगा तो वह कोई कार्रवाई नहीं करेगी।


इस पर पहली पत्नी भी राजी हो गई। जिसमें यह भी तय हुआ कि दोनों बीवियां ससुराल में रहेंगी और पति तीन-तीन दिन दोनों के साथ रहेगा। नारी उत्थान केंद्र की प्रभारी संदीपा चौधरी ने बताया कि काउंसलिंग के बाद तीनों के बीच समझौता हो गया है। दोनों पत्नियां ससुराल में ही रहने को तैयार हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed