फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Two policemen who went to catch raw liquor were attacked, locked inside house and beaten with pipes

Moradabad: कच्ची शराब पकड़ने गए दो सिपाहियों पर हमला, घर के अंदर बंद कर दोनों को लोहे के पाइपों से पीटा

Sat, 02 Mar 2024 01:57 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कांठ (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, कांठ (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 02 Mar 2024 01:57 AM IST
सार

कच्ची शराब बेचने की सूचना पर उमरा कलां डेरा गांव पहुंचे पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों कांस्टेबलों को घर में बंद कर जमकर पीटा। इसमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Two policemen who went to catch raw liquor were attacked, locked inside house and beaten with pipes
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांठ क्षेत्र के उमरी कलां डेरा में शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे कच्ची शराब बिकने की सूचना पर गए सिपाही विजय कुमार और सर्वेश कुमार पर शराब तस्कर के परिवार ने लोहे के पाइप और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में दोनों सिपाही घायल हो गए। हमले में घायल सिपाही सर्वेश कुमार की हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन


कांठ थाने की उमरी कलां डेहरा चौकी पर तैनात सिपाही विजय कुमार ने बताया की शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने साथी सिपाही सर्वेश कुमार के साथ बाइक से गांव में कच्ची शराब बिकने की सूचना पर गांव में गए थे। सिपाहियों की बाइक जसवंत उर्फ खन्ना के मकान के सामने पहुंची।
विज्ञापन


इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे जसवंत उर्फ खन्ना, उसके भाई देशराज, जीवन, अंकित, उसकी पत्नी ऊषा, निपेंद्र और रतिया पत्नी रामकिशोर ने सिपाहियों को घेर लिया। लोहे के पाइपों और धारदार हथियारों से दोनों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान हमलावर सिपाहियों से कह रहे थे पुलिस ने पहले भी उनके परिवार के वीर सिंह को कच्ची शराब के साथ पकड़ा लिया था। इसके बाद आरोपी दोनों सिपाहियों को घर के अंदर खींचकर ले गए और जमकर पीटा। जिसमें दोनों सिपाही घायल हो गए।

सिपाहियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों एकत्र हो गए। इसके बाद दोनों सिपाहियों ने बमुश्किल इन लोगों से छूटकर बाइक से भागकर जान बचाई। सूचना पर कांठ और छजलैट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

सिपाही विजय ने दो महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ जान लेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने इस परिवार के वीर सिंह को कच्ची शराब की तस्करी में जेल भेजा था। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।

सिपाहियों हमले की घटना को छिपाती रही पुलिस

डहरा में बृहस्पतिवार की रात सिपाही विजय कुमार और सर्वेश कुमार पर जानलेवा हमला किया था। एक सिपाही की हालत अब भी गंभीर बनी हुई बावजूद पुलिस इसके इस घटना को छिपाती रही है। जबकि घटना डहरा चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई थी।

देर रात तक ही कांठ थाने में केस भी दर्ज कर लिया गया था। बावजूद इसके घटना पर पर्दा डालने का प्रयास किया गया। बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों सिपाही कच्ची शराब की बिक्री की सूचना पर गांव पहुंचे थे।

इसी दौरान उनका हमला कर दिया गया था। सिपाही विजय कुमार की तहरीर पर कांठ पुलिस ने रात में की 11:50 बजे दो महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले, मारपीट सहित आठ धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी लेकिन शुक्रवार को भी पूरा दिन इस मामले को छिपाती रही।

शुक्रवार शाम तक उमरी कलां डहरा चौकी प्रभारी और कांठ थाना प्रभारी इस तरह की घटना होने की जानकारी से इन्कार करते रहे। शुक्रवार शाम पुलिस कर्मियों पर हमले की जानकारी क्षेत्र में फैल गई गई थी।

आरोपियों के परिवार के व्यक्ति को पहले पकड़ चुकी है पुलिस

कांठ क्षेत्र के गांव डेहरा में जिन लोगों ने चौकी के दो सिपाहियों पर जानलेवा हमला और मारपीट की है, उन लोगों के परिवार के ही वीर सिंह पुत्र खेम सिंह को कांठ पुलिस ने 28 जनवरी 2024 को कच्ची शराब बनाते हुए 10 लीटर शराब और शराब बनाने के उपकरणों के साथ पकड़ लिया था।

उसके साथ धारा 60 (2) में उपनिरीक्षक सुमित कुमार के द्वारा कांठ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वीर सिंह को जेल भेज दिया गया था। कुछ दिन के बाद वह रिहा होकर भी आ गया था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने यही बात करते हुए दोनों सिपाहियों के साथ मारपीट की है कि पुलिस ने वीर सिंह को जेल भेज दिया था।

हेड कांस्टेबल ने सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

कांठ थाना क्षेत्र के गांव डहरा में गश्त के दौरान डेहरा चौकी के सिपाहियों से मारपीट और उन पर जान लेवा हमला करने के आरोप में हेड कांस्टेबिल विजय कुमार की ओर से मुख्य आरोपी जसवंत उर्फ खन्ना, देशराज, जीवन, अंकित, ऊषा, निपेंद्र और रतिया के खिलाफ धारा 307, 149, 147, 333, 353, 504 और 506 सहित सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में कांठ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बाइक छोड़कर भाग दोनों सिपाही

डहरा में जिन सिपाहियों विजय कुमार और सर्वेश कुमार के साथ एक ही परिवार के लोगों ने मारपीट और उन पर जानलेवा किया है, इन आरोपियों से बचने के चक्कर में दोनों सिपाही अपनी बाइक को भी मुख्य आरोपी जसवंत उर्फ खन्ना के घर के सामने छोड़कर भागना पड़ा। बताया गया है कि बाइक सिपाही सर्वेश कुमार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed