{"_id":"64da625a21d87e277e058fb9","slug":"moradabad-two-killed-in-a-collision-between-bike-riders-going-to-collect-gangajal-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: गंगाजल लेने जा रहे बाइक सवारों की आपस में टक्कर, दो लोगों की मौके पर ही मौत, दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: गंगाजल लेने जा रहे बाइक सवारों की आपस में टक्कर, दो लोगों की मौके पर ही मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Mon, 14 Aug 2023 11:22 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:22 PM IST
सार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चारों कांवडियों में से किसी ने भी हेल्मेट नहीं पहना था। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे का कारण तेज रफ्तार का होना माना जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली हाईवे पर लोधीपुर राजपूत गांव के पास बाइकों से गंगा जल लेने ब्रजघाट जा रहे लोगों की टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइकों पर सवार दो युवक घायल जबकि दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए टीएमयू में भर्ती कराया जबकि मृत युवकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
इससे परिजनों में मचा कोहराम मच गया है। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के हाईवे पर लोदीपुर राजपूत गांव के पास स्थित डिजाइन फर्म के सामने रविवार की रात को लगभग11 बजे के आसपास दो बाइक आपस में टकरा गई। एक बाइक पर अंकित और अक्षय निवासी धीमरी थाना मंझोला और दूसरी बाइक पर अजय व प्रवीन निवासी डबल फाटक थाना कटघर सवार थे।
विज्ञापन
दोनों बाइक गंगा जल लेने को ब्रजघाट जा रही थी। किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। अचानक दोनों बाइक आपस में टकरा गई। टक्कर होने के बाद दोनों मोटर साइकिलों पर सवार चारों युवक सड़क पर जाकर गिरे।
विज्ञापन
हादसे में अंकित निवासी धीमरी थाना मंझोला और प्रवीन निवासी डबल फाटक कटघर की मौके पर मौत हो गई। अक्षय और अजय गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।