{"_id":"61b1a7412b091a29484f8aba","slug":"moradabad-triple-riding-took-life-of-three-friends-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: ट्रिपल राइडिंग बनी जानलेवा, हादसे में तीन दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: ट्रिपल राइडिंग बनी जानलेवा, हादसे में तीन दोस्तों की मौत
Thu, 09 Dec 2021 12:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:20 PM IST
सार
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक(फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के मूंढापांडे थानाक्षेत्र में बुधवार देर रात ट्रिपल राइडिंग जानलेवा साबित हुई। बरात में शामिल होकर घर लौट रहे तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी से उनके परिवारों में कोहराम मच गया।
पुलिस के मुताबिक, संभल जनपद के आलम सराय मंडी निवासी सोनू ने बताया कि बुधवार को उसके गांव से कमल की बरात उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा में गई थी। जिसमें शामिल होने के लिए सोनू का भाई मुकेश(22) अपने दोस्त विशाल और लकी के साथ बाइक अपनी बाइक से बरात में शामिल होने गया था।
शादी समारोह में शामिल होने के बाद तीनों दोस्त एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। बताया कि बुधवार देर रात करीब एक बजे इनकी मूंढापांडे से गुजर रही थी। यहां फ्लाईओवर किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से हुई पहचान
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड से पुलिस ने पहचान कराकर उनके परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलने पर परिजन संभल से जिला अस्पताल पहंंच गए। थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।