फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad train accident more than 23 trains route diverted

मुरादाबाद ट्रेन बेपटरी: बदले मार्ग से चलाईं 23 से ज्यादा ट्रेनें, स्टेशन पर यात्री रहे परेशान

Thu, 22 Nov 2018 05:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Thu, 22 Nov 2018 05:24 AM IST
विज्ञापन
Moradabad train accident more than 23 trains route diverted
पूछताछ केंद्र पर परेशान होते यात्री - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के धमोरा के पास पैसेंजर ट्रेन के बेपटरी होने के बाद 23 ट्रेनों का रुट डायवर्ट कर दिया गया है। दिल्ली से बरेली और दिल्ली की ओर जाने वाली अप और डाउन इंटरसिटी तथा दिल्ली से सीतापुर की ओर जाने वाली समेत छह  ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं। 
विज्ञापन


अप और डाउन ट्रैक ठप होने केकारण मुरादाबाद जंक्शन पर अफरा तफरी का माहौल है। सैकड़ों यात्री टिकट निरस्त कराकर बस तथा अन्य वैकल्पिक वाहनों से यात्रा करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


कई घंटे से प्लेटफार्म पर गोरखपुर आनंद विहार ट्रेन खड़ी होने के कारण इस ट्रेन में बैठे यात्री परेशान हैं। ट्रेन हादसे के कारण लखनऊ की ओर से जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, लखनऊ एसी एक्सप्रेस, नई दिल्ली- न्यू जलपाईगुडी. शहीद एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस सहित एक दर्जन ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इन ट्रेन को बाया चंदौसी से बरेली होते हुए लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया है।
 

पूछताछ केंद्र का स्टाफ गायब

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन न होने के कारण यात्रियों में आक्रोश है। जिसकी वजह से पूछताछ केंद्र का स्टाफ गायब हो गया है। पूछताछ केंद्र के बोर्ड पर सही जानकारी न मिलने से यात्री भड़क गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया।

यही स्थिति टिकट काउंटर पर टिकट वापस करने वालों की है। लोग टिकट निरस्त कराकर रोडवेज की बस तथा टैक्सी से जाने को मजबूर हैं।

बस स्टैंड पर बढ़ी भीड़
ट्रेन निरस्त होने और रूट डायवर्ट होने  के कारण यात्री रोडवेज बस स्टैंड पर आ गए हैं। यहीं से वह दिल्ली और लखनऊ के लिए बस तलाश रहे हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने दिल्ली और लखनऊ के लिए अतिरिक्त बसे लगा दी है।

जिससे कि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। कुछ यात्री टैक्सी तलाशते देखे गए। कई ने आन लाइन टैक्सी बुक कराई और रवाना हो गए।

सही जानकारी न मिलने से यात्रियों में आक्रोश

रेलवे स्टेशन पर पूछताछ केंद्र, स्टेशन अधीक्षक तथा अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के कार्यालय से यात्रियों को सही जानकारी नहीं मिल रहीं हैं। इस जब से कई यात्रियों की वहां तैनात स्टाफ से झड़प हो गई। माहौल शांत करने के लिए जीआरपी तथा आरएएफ स्टाफ को हस्तक्षेप करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed