फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Tractor trolley overturned in pond in Bilari, driver dies

मुरादाबाद: बिलारी में तालाब में ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक की मौत

Thu, 27 Jan 2022 02:28 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद 
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 27 Jan 2022 02:28 PM IST
सार

इस दुर्घटना में मारा गया रोहित एक प्रतिभाशाली छात्र था। वह पुलिस विभाग में दरोगा की भर्ती की तैयारी कर रहा था और एक बार दरोगा भर्ती की परीक्षा भी दे चुका था।

विज्ञापन
Moradabad: Tractor trolley overturned in pond in Bilari, driver dies
बिलारी थानाक्षेत्र में बुधवार रात दो बजे ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलट गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलारी थानाक्षेत्र में बुधवार रात दो बजे ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलट गई। इस हादसे में ट्राली के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। हादसे के समय चालक चीनी मिल में गन्ना डालकर घर लौट रहा था। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हादसा बिलारी थानक्षेत्र के जरगांव रोड पर सातारन गांव की पुलिया के पास बुधवार रात 2:00 बजे हुआ। बिलारी के बोरनपुर निवासी रोहित चौहान (25) बुधवार रात चीनी मिल से घर लौट रहा है। पुलिया के पास ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलट गई।
विज्ञापन


दुर्घटना स्थल के पास गुजरे दूसरे ट्रैक्टर चालकों ने मृतक के गांव में जाकर सूचना दी। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तालाब में पलटी ट्रैक्टर के नीचे से रोहित चौहान का शव बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि रोहित पुलिस विभाग में दरोगा की भर्ती की तैयारी कर रहा था। एक बार वह दरोगा भर्ती की परीक्षा भी दे चुका था। उसके परिवार में एक बड़ा भाई रवि और छोटी बहन सोनी उर्फ माधवी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed