{"_id":"65c8c9a5bd38558e420fddb7","slug":"moradabad-three-accused-arrested-for-attacking-egg-trader-accused-wanted-to-commit-robbery-for-drugs-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: अंडा कारोबारी पर हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए लूटपाट करना चाहते थे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: अंडा कारोबारी पर हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए लूटपाट करना चाहते थे आरोपी
Sun, 11 Feb 2024 06:51 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 11 Feb 2024 06:51 PM IST
सार
मुरादाबाद पुलिस ने कारोबारी पर जानलेवा हमले के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पता चला है कि तीनों ने लूट के इरादे से हमला किया था। आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस की हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मझोला पुलिस ने मैनाठेर पुलिया से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर अंडा कारोबारी पर हुए जानलेवा हमले का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि बदमाश अपने नशे के लिए अंडा व्यवसायी के गोदाम को लूटने की फिराक में थे। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लूट में प्रयुक्त तीन तमंचा, पांच कारतूस और बाइक बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और सीओ अर्पित कपूर ने रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि मझोला थाना क्षेत्र के लाइन पार ढक्का रोड पर नौ जनवरी को बदमाशों ने लूटपाट में असफल होने पर अंडा कारोबारी हरि सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया था। गोलियां कारोबारी की पीठ और हाथ में लगी थीं।
विज्ञापन
घटना के समय वह कैश काउंटर पर बैठे थे। उस समय कर्मचारी अंदर गोदाम में काम कर रहे थे। शोर शराबा होने पर कर्मचारी गोदाम से बाहर आए तो तीनों बदमाश मोटरसाइकिल से भागने में सफल हो गए।पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।
विज्ञापन
इस मामले में बदमाशों की शिनाख्त होने पर सीओ के निर्देशन में मझोला पुलिस ने मैनाठेर पुलिया के नजदीक रविवार को तमंचे के साथ तीन बाइक सवार बदमाशों को धर दबोचा। पुलिस ने तीनों के कब्जे से एक-एक तमंचा और पांच कारतूस बरामद किया।
पकड़े गए बदमाशों में लाकड़ी मझोला निवासी राजा उर्फ सतेंद्र चौहान, गौरव उर्फ डान साहब और कलुआ उर्फ नितिन शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि तीनों नशे के आदी हैं। घायल हुए अंडा व्यवसायी हरि सिंह मूलरूप से बिजनौर के धामपुर निवासी हैं। वह लाइनपार दुर्गा नगर में रहते हैं।
मझोला क्षेत्र में ढक्का रोड पर उनका दीपा एग नाम से अंडे का गोदाम है। इलाज के दौरान वह ठीक हो गए हैं।