{"_id":"6878d5996b7c0032030eb393","slug":"moradabad-the-fiance-eloped-with-the-bride-s-sister-the-girl-also-took-50-thousand-rupees-2025-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: दुल्हन की बहन को भगा ले गया मंगेतर, 50 हजार रुपये भी ले गई युवती, पुलिस के पास पहुंचे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: दुल्हन की बहन को भगा ले गया मंगेतर, 50 हजार रुपये भी ले गई युवती, पुलिस के पास पहुंचे परिजन
Thu, 17 Jul 2025 04:21 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 17 Jul 2025 04:21 PM IST
सार
ठाकुरद्वारा में युवती का मंगेतर उसकी छोटी बहन को अपने साथ ले गया। इससे परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दुल्हन की बहन को मंगेतर फरार
- फोटो : Meta AI
विस्तार
ठाकुरद्वारा की युवती का मंगेतर शादी से पहले उसकी छोटी बहन को अगवा कर ले गया। इस मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बुधवार को पुलिस को बताया कि उसने अपनी बड़ी बेटी की शादी गांव गोपीवाला निवासी युवक के साथ दो वर्ष पूर्व तय की थी।
विज्ञापन
नवंबर 2025 में निकाह होना तय हुआ था। रिश्ता होने के बाद युवक का उनके घर पर आना-जाना हो गया। महिला का आरोप है कि 14 जुलाई को सुबह उसकी नाबालिग छोटी बेटी मार्केट में घर का सामान लेने गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
पता चला कि उसकी बेटी को उसका होने वाला दामाद अगवा कर ले गया। लड़की घर में रखे 50 हजार रुपये भी अपने साथ ले गई है। महिला का आरोप है कि शिकायत करने पर युवक पक्ष ने उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन