{"_id":"5c069424bdec22416175a8c8","slug":"moradabad-thawar-chand-gehlot-says-hanuman-ji-is-the-best-servant-of-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबादः अब मंत्री थावरचंद गहलोत बोले, हनुमान जी दुनिया के श्रेष्ठतम सेवक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबादः अब मंत्री थावरचंद गहलोत बोले, हनुमान जी दुनिया के श्रेष्ठतम सेवक
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Updated Tue, 04 Dec 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
थावरचंद गहलोत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने मंगलवार को मुरादाबाद में कहा कि हनुमान जी दुनिया के श्रेष्ठतम सेवकों में से एक थे। देशभर में उनके मंदिर हैं। लोग उनकी पूजा करते हैं। मंत्री ने कहा कि मैं खुद भी हनुमान का भक्त हूं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल में देशभर में सिर पर मैला ढोने वाले 20 हजार लोगों को लाभान्वित किया गया है। उनमें से 16 हजार अकेले यूपी के हैं। केंद्रीय मंत्री ने ‘अमर उजाला’से बातचीत में कहा कि वर्ष 2011 के सर्वे के मुताबिक देशभर में 26 लाख कच्चे टॉयलेट थे और 1.8 लाख सफाई कर्मचारी सिर पर मैला ढोते थे। सरकार ने करीब चार करोड़ टायलेट बनवाए हैं, जिससे कच्चे टॉयलेट की संख्या घटी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सिर पर मैला ढोने वाले 20 हजार कर्मचारी देशभर में चिन्हित हुए हैं। इनमें से 16 हजार उत्तर प्रदेश में निकले। इन सभी को 40-40 हजार रुपये की धनराशि एकमुश्त दी गई है ताकि यह नया रोजगार शुरू कर सकें। प्रशिक्षण देकर ऐसे कर्मचारियों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
ऐसे बाकी कर्मियों की तलाश के लिए सरकार सर्वे करा रही है। मंत्री ने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि देश से सिर पर मैला ढोने की प्रथा खत्म हो चुकी है। हनुमान जी को दलित बताने संबंधी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर टिप्पणी से इनकार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह हनुमान को दुनिया का श्रेष्ठतम सेवक मानते हैं और उनके भक्त हैं।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। मिजोरम और तेलंगाना में भाजपा की सरकार बनाने में अहम भूमिका होगी। मिशन 2019 पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा को पहले से अधिक बहुमत मिलेगा। चुनाव में मोदी के अलावा दूसरा कोई नाम नहीं चलेगा।