{"_id":"5fff5b9c8ebc3e2e7841a452","slug":"moradabad-temprature-5-degree-city-news-mbd37605447","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। गलन और ठिठुरन के बीच रामपुर बुधवार को चार डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जबकि मुरादाबाद 5 डिग्री सेल्सियस के साथ छठवें स्थान पर रहा। मुरादाबाद में देहरादून, ऋषिकेश से भी अधिक सर्दी रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।
पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि अब मौसम साफ है। गुरुवार सुबह में हल्के से मध्यम कोहरा रहने की आशंका है। इससे ठंड बढ़ेगी। सुबह करीब 11 बजे धूप खिलने के भी आसार हैं। हालांकि बीच-बीच में आंशिक रूप से बादल रह सकते हैं। शाम के समय पश्चिमी ठंडी हवाएं और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से बर्फीली हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
पहाड़ों की ठंड का अहसास अब मुरादाबाद में भी हो रहा है। गलन और ठिठुरन से शहरवासी परेशान हैं। हालांकि बुधवार को सुबह से ही मौसम साफ हो गया था। दिन में चटख धूप भी खिली। बच्चे, बुजुर्ग और बड़े धूप सेंकने के लिए घरों से बाहर निकल आए। बीच-बीच में बादलों की वजह से तपिश का अहसास कम हो रहा था। शाम होते-होते वातावरण में गलन फिर बढ़ गई, जिसकी वजह से दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में .1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति पश्चिम दिशा से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
प्रदेश के शहरों का न्यूनतम तापमान
रामपुर चार डिग्री सेल्सियस
शाहजहांपुर 4.2 डिग्री सेल्सियस
मेरठ 4.5 डिग्री सेल्सियस
आगरा 4.8 डिग्री सेल्सियस
अलीगढ़ 4.8 डिग्री सेल्सियस
सुल्तानपुर 5.0 डिग्री सेल्सियस
बरेली 5.0 डिग्री सेल्सियस
फैजाबाद 5.0 डिग्री सेल्सियस
गौतमबुद्ध नगर 5.0 डिग्री सेल्सियस
गाजियाबाद 5.0 डिग्री सेल्सियस
हरदोई 5.0 डिग्री सेल्सियस
कानपुर 5.0 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ 5.0 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज 6.2 डिग्री सेल्सियस
बहराइच 6.4 डिग्री सेल्सियस
झांसी 6.8 डिग्री सेल्सियस
वाराणसी 6.8 डिग्री सेल्सियस
बांदा 8.0 डिग्री सेल्सियस
गोरखपुर 8.4 डिग्री सेल्सियस
---------------
इन शहरों का मुरादाबाद से अधिक रहा न्यूनतम तापमान
देहरादून 8.5 डिग्री सेल्सियस
ऋषिकेश 10 डिग्री सेल्सियस
कसौली 6.6 डिग्री सेल्सियस
हरिद्वार 11.1 डिग्री सेल्सियस