फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Temperatures soar to 40 degrees Celsius... School timings changed

Moradabad News: मुरादाबाद में पारा 40 डिग्री के पार... सभी स्कूलों का समय बदला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Moradabad: Temperatures soar to 40 degrees Celsius... School timings changed
मुरादाबाद। अप्रैल माह के आखिरी दिनों में सूरज की तपिश और गर्म हवाओं ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। शनिवार 25 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा। वर्ष 2025 को छोड़ दें तो 2015 के बाद से 25 अप्रैल का यह पारा सबसे अधिक है। भीषण गर्मी से बच्चों को बचाने के लिए जिला प्रशासन ने स्कूलों का समय बदल दिया है। अब स्कूल सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर 12:30 बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन

कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों पर लागू होंगे निर्देश
जिलाधिकारी अनुज सिंह ने शनिवार को निर्देश जारी करते हुए कहा कि अत्यधिक गर्मी और हीटवेव की वजह से जनपद में संचालित सभी बोर्ड (यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड, मदरसा बोर्ड आदि) के सभी विद्यालयों में कक्षा एक से 12 तक 27 अप्रैल सोमवार से विद्यालयों का समय आगामी आदेशों तक सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक के लिए परिवर्तित कर दिया गया है।
विज्ञापन


मुरादाबाद में लू का असर, जनजीवन प्रभावित
मुरादाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लू का असर साफ दिख रहा है और मुरादाबाद भी इसकी चपेट में है। दोपहर में लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में .7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वातावरण में सुबह की नमी 45 फीसदी और शाम की नमी 23 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति पश्चिम दिशा से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही। रविवार को हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष अधिकतम तापमान
2015 36.8
2016 38.5
2017 38
2018 37.7
2019 37.4
2020 36
2021 38.2
2022 39
2023 30
2024 38
2025 42
2026 41
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed