फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Stunt with a luxury car, the police seized the car

Moradabad : लग्जरी कार से स्टंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने सीज की कार, चालक गिरफ्तार

Sun, 12 Mar 2023 12:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Mar 2023 12:49 AM IST
सार

अब मुरादाबाद संभल रोड से सटे गांव महमूदपुर माफी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें एक युवक लग्जरी कार से खतरनाक स्टंटबाजी करता दिख रहा है।

विज्ञापन
Moradabad: Stunt with a luxury car, the police seized the car
वीडियो ग्रैब... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस की लाख सख्ती और भारी जुर्माना लगाने के बाद भी स्टंटबाजी के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। अब मुरादाबाद संभल रोड से सटे गांव महमूदपुर माफी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें एक युवक लग्जरी कार से खतरनाक स्टंटबाजी करता दिख रहा है।

विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया है कि कार सराफ का बेटा चला रहा है। वायरल वीडियो का पुलिस के आला अधिकारियों ने संज्ञान लेते ही कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मैनाठेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लग्जरी कार को भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर सीज कर थाने में खड़ी कर दी है। 
विज्ञापन


मैनाठेर कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी मोहम्मद अदनान निवासी महमूदपुर माफी थाना मैनाठेर का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया है। एक दिन पहले ही मैनाठेर पुलिस ने एक बाइक सीज की थी। वीडियो में बाइक ग्यारह साल का छात्र चला रहा था जबकि उसका पिता पीछे बैठा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed