{"_id":"653f8d3392f8a3396a0bedf7","slug":"moradabad-sp-city-taught-safety-lesson-students-asked-careful-on-social-media-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पाठशाला: मुरादाबाद में एसपी ने छात्रों को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ, सोशल मीडिया पर सावधानी बतरने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की पाठशाला: मुरादाबाद में एसपी ने छात्रों को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ, सोशल मीडिया पर सावधानी बतरने को कहा
Mon, 30 Oct 2023 04:32 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 30 Oct 2023 04:32 PM IST
सार
अमर उजाला फाउंडेशन ने महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन करवाया। इस दौरान छात्रों ने पुलिस अधिकारी से कई मुद्दों पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही सभी प्रकार की ठगी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बोलते एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन ने महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन करवाया। इसमें एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने छात्रों से कई मुद्दों पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही किसी भी प्रकार के अपराध को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
इसलिए हमेशा जागरूक बनकर सोशल मीडिया को इस्तेमाल करना चाहिए। एसपी सिटी छात्रों को सुरक्षा संबंधी टिप्स देते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली समेत विभिन्न कानूनों के बारे में बताया। छात्रों ने सबसे ज्यादा साइबर क्राइम का मुद्दा उठाया। एसपी ने उन्हें सोशल मीडिया का प्रयोग करते वक्त सजग रहने के साथ अपनी फोटो, पर्सनल मेसेज आदि शेयर नहीं करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने अनजान लोगों पर जल्दी विश्वास न करने की बात कही। इसके अलावा शिक्षकों व स्कूल स्टाफ को आगाह किया कि वह कभी भी अपनी आर्थिक स्थिति किसी से भी उजागर न करें।