फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Sanjay Singh attack on BJP

Moradabad: संजय सिंह का भाजपा पर हमला, बोले- पहले खुद सीखें भगवा का सम्मान करना

Sun, 25 Dec 2022 10:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 25 Dec 2022 10:44 PM IST
सार

संजय सिंह ने कहा कि अडानी की संपत्ति 2014 में 37 हजार करोड़ थी जो 2022 में बढ़ कर साढ़े तेरह लाख करोड़ हो गई। एक आदमी को अमीर बनाने के लिए पूरे देश को गिरवी रखा जा रहा है। रेल बेचते हैं, प्लेन बेचते हैं।
 

विज्ञापन
Moradabad Sanjay Singh attack on BJP
आप नेता संजय सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुरादाबाद में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह ने कहा कि लोगों को मुद्दों से भटकाने के लिए भाजपा कभी फिल्म में भगवा वस्त्र के सम्मान का सवाल उठा रही है तो कभी चीनी घुसपैठ का। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता स्वामी चिन्मयानंद भगवा पहन कर घूमते थे। उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसका सभी को पता है। भगवा का सम्मान कैसे करना है यह हर हिंदू को पता है। ये कम से कम भाजपाइयों से नहीं सीखना है।

विज्ञापन


संजय सिंह यहां दुर्गेश नगर स्थित एक बरात घर में कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी, महंगाई का मुद्दा है। बड़े-बड़े पूंजीपतियों द्वारा बैंकों की लूट का है। उन मुद्दों से देश के लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा यह सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ समेत कई शहरों के छोटे व्यापारियों के यहां छापे मारे जा रहे हैं। लेकिन देश के पूंजीपतियों का 11 लाख करोड़ रुपये सरकार ने  माफ कर दिया। जबकि किसी साधारण व्यक्ति पर बैंक का दस-पांच लाख रुपये बाकी हो तो सरकार नोटिस चस्पा करवा देती है। यह सच आम आदमी पार्टी देश के लोगों को बताएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अडानी की संपत्ति 2014 में 37 हजार करोड़ थी जो 2022 में बढ़ कर साढ़े तेरह लाख करोड़ हो गई। एक आदमी को अमीर बनाने के लिए पूरे देश को गिरवी रखा जा रहा है। रेल बेचते हैं, प्लेन बेचते हैं। भाजपा एक ओर भारत माता की जय का नारा लगवाती है तो दूसरी ओर भारत की संपत्ति बेचती है। उन्होंने कहा कि हाथ में तिरंगा लेकर अरविंद केजरीवाल ने लोगों से भारत माता की जय का नारा लगवाया तो दिल्ली के लोगों के बच्चों की शिक्षा,स्वास्थ्य निशुल्क किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। लोगों का आह्वान किया कि लोग वहां जाकर सरकार का कार्य देखें। अस्पतालों में 200 तरह की जांच मुफ्त होती है। अल्ट्रासाउंड फ्री होता है। पंजाब में 90 फीसदी लोगों का बिल जीरो आया है। उन्होंने कहा कि मोदी और अमित शाह के गुजरात में भी पार्टी के पांच विधायक चुने गए हैं। वहां पार्टी को इतना वोट मिला जिसकी बदौलत दस साल में आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल हो गया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed