फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Rs 1.23 lakh withdrawn from medical officer's account, this is handiwork cyber thugs

Moradabad: एक काॅल आई... कुछ देर बात हुई, चिकित्सा अधिकारी से खाते से 1.23 लाख हो गए पार

Mon, 07 Oct 2024 01:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 07 Oct 2024 01:05 PM IST
सार

मुरादाबाद में साइबर ठगों ने चिकित्सा अधिकारी को झांसा देकर एक लाख से अधिक की नकदी उनके खाते से उड़ा ली। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Rs 1.23 lakh withdrawn from medical officer's account, this is handiwork cyber thugs
मुरादाबाद बढ़े साइबर ठगी के मामले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में साइबर अपराधियों ने चिकित्सा अधिकारी को झांसा देकर पेटीएम से एक लाख 23 हजार रुपये उड़ा दिए। उन्होंने इस मामले की सिविल लाइंस पुलिस से शिकायत की है। पुलिस केस दर्ज कर साइबर ठगी की जांच कर रही है। नवीन नगर मानसरोवर स्कूल के पास रहने वाली चिकित्सा अधिकारी अंकिता मिश्रा सीजीएचएस वैलनेस सेंटर मुरादाबाद में कार्यरत हैं।  

विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बताया कि दो सितंबर को मोबाइल फोन से ऑनलाइन वेबसाइट से शापिंग करने का प्रयास किया, लेकिन भुगतान सफल नहीं हो सका। इस बीच उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने  झांसा देकर महिला अधिकारी के खाते से गूगल पे के माध्यम से 95 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन


महिला अधिकारी ने अपने पैसे वापस मांगे। पैसे वापस नहीं करने पर पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी। इस दौरान ठग ने अगले दिन पैसे रिफंड करने की बात कही। तीन सितंबर को फिर ठग ने रिफंड करने के नाम पर उनके पेटीएम से 17998  रुपये ट्रांसफर करा लिए। इस प्रकार साइबर ठगों ने चिकित्सा अधिकारी के खाते से कुल एक लाख 23 हजार 999 रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस से शिकायत करने की बात की तो ठग ने जान से मारने की धमकी दी। इस पर चिकित्सा अधिकारी काफी घबरा गईं। उनकी शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने साइबर ठगी का केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना का कहना है कि इस मामले में पुलिस की साइबर सेल जांच कर रही है।

कार से म्यूजिक सिस्टम चुराने में एक गिरफ्तार

कटघर पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर म्यूजिक सिस्टम चुराने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने म्यूजिक सिस्टम बरामद किया है। पुलिस के अनुसार जाहिदनगर करूला निवासी मो. रिजवान आरिफ ने कार से म्यूजिक सिस्टम चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बताया कि दो अक्तूबर को घर के बाहर खड़ी उनकी कार का शीशा तोड़कर चोरों ने म्यूजिक सिस्टम और अन्य सामान चुरा लिया। अगले दिन पुलिस ने चोरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला। फुटेज में जाहिदनगर गली नंबर-9 निवासी सरफराज की चोरी करते हुए तस्वीर कैमरे में कैद हो गई थी।



इस मामले में पुलिस ने रिजवान की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि रविवार को उपनिरीक्षक शिवम तायल की टीम ने आरोपी सरफराज को गिरफ्तार कर चोरी किए गए  म्यूजिक सिस्टम को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद  जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed