फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad road accident: Rabia suffered brain haemorrhage, eyes not opening

मुरादाबाद सड़क हादसा : राबिया को हुआ ब्रेन हैमरेज, नहीं खुल रहीं आंखें

Wed, 10 May 2023 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 10 May 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Moradabad road accident: Rabia suffered brain haemorrhage, eyes not opening
मुरादाबाद। अलीगंज-दलपतपुर मार्ग पर हुए हादसे में घायल नौ वर्षीय राबिया की हालत गंभीर है। उसके सिर की हड्डी टूट गई है। डॉक्टरों ने ब्रेन हैमरेज बताया है। मंगलवार रात तक उसकी आंखें नहीं खुल पा रही थीं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है वह लगातार हरकत कर रही है।
विज्ञापन


यह उसके स्वस्थ होने की दिशा में अच्छा संकेत है। हादसे में राबिया गाड़ी के नीचे दब गई थी। उसका दाया कंधा टूटा और निचला जबड़ा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। बच्ची को निजी अस्पताल में सर्जिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उसे हर पल डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उसके परिजन देखभाल में लगे हुए हैं। इसके अलावा घायल इस्तेकार (45) को ऑक्सीजन बेड पर रखा गया है। उनकी बायीं टांग व दायां हाथ टूट गया है। डॉक्टरों ने इस्तकार की हालत में सुधार बताया है।
विज्ञापन



कुबरा और मेहराज को 36 घंटे बाद आया होश : चार साल की बच्ची कुबरा व 32 वर्षीय मेहराज जहां कांठ रोड फोटॉन अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों को हादसे के 36 घंटे बाद सोमवार देर रात होश आया। डॉक्टरों ने बताया कि कुबरा के सिर में गंभीर चोट लगी है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। उसके अलावा मेहराज जहां की हालत भी नाजुक है। उन्हें भी वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों ने दोनों को चार यूनिट खून चढ़ाया है। आगे भी खून की जरूरत पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुशरा व अलशदा की हालत में सुधार, सोफिया को लगेगा समय :
हादसे के बाद जिला अस्पताल में पांच लोगों को भर्ती किया गया था। इनमें से हुसने अली (18) और फरहान (12) की छुट्टी सोमवार को ही कर दी गई थी। जबकि फरहान की आठ वर्षीय बहन अलशदा, सोफिया (14) व बुशरा (9) अब भी भर्ती हैं। तीनों की हालत में काफी सुधार है। मंगलवार शाम तक परिजन उन्हें घर ले जाने की चर्चा कर रहे थे। बुशरा व अलशदा के हाथ में फ्रैक्चर के कारण प्लास्टर लगाया है। जबकि सोफिया को पीठ व कंधे में काफी चोट लगी है। उसकी सर्जरी की गई है। जिला अस्पताल से छुट्टी होने में समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article