फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad remained colder than Shimla and Rishikesh on Saturday

शनिवार को शिमला और ऋषिकेश से भी ठंडा रहा मुरादाबाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Moradabad remained colder than Shimla and Rishikesh on Saturday
मुरादाबाद। कड़ाके की सर्दी ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया है। स्थिति यह है कि दिनभर सूर्य देव के दर्शन नहीं हो रहे हैं, जिसकी वजह से शनिवार का दिन शिमला और ऋषिकेश से भी ठंडा रहा। ऋषिकेश का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और शिमला का 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मुरादाबाद का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार को भी कोहरा छाने का अनुमान है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि राजस्थान से आने वाली शुष्क और ठंडी हवा के अलावा पहाड़ों से बर्फीली हवा मैदानी क्षेत्रों में आ रही है। इन दोनों हवा की वजह से मुरादाबाद इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद के आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए हैं, जिसके कारण रात के तापमान में थोड़ी राहत है। यदि मौसम साफ हुआ तो गलन बढ़ जाएगी और कोहरा भी पड़ सकता है। रविवार को कोहरा छाने का अनुमान है। इसकी वजह से अभी शहरवासियों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

रात दिन होने वाली गलन से जनजीवन अस्त व्यस्त है। शनिवार को दिन भर सर्द हवा ने शहरवासियों को परेशान किया। धूप नहीं निकलने की वजह से लोग सर्दी से बचने के लिए ज्यादातर समय रजाई में दुबके रहे। छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए घरों में हीटर चलाए गए। इसके अलावा जगह-जगह अलाव जलाकर लोगों ने ठंड से राहत पाने की कोशिश की। दोपहिया वाहन चालकों ने जैकेट, मफलर और दस्ताने पहनकर खुद को ठंड से बचाने का प्रयास किया। मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में आर्द्रता 92 फीसदी थी, जो शाम को 88 फीसदी रही। हवा की गति पश्चिम दिशा से पूरब की ओर 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही। कोहरा की वजह से दृश्यता सिर्फ 25 किलोमीटर की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
ऋषिकेश 22 सात
हरिद्वार 21 सात
देहरादून 19 आठ
शिमला का 15.8 छह
वैष्णोदेवी 14.6 पांच
मुरादाबाद 14.2 नौ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed