{"_id":"656c05f8c605aee88004fdc7","slug":"moradabad-refused-send-his-wife-along-young-man-hangs-himself-in-in-laws-house-both-families-left-stunned-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: पत्नी को साथ भेजने से किया मना, युवक ने ससुराल में लगा लिया फंदा, दोनों परिवार रह गए सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: पत्नी को साथ भेजने से किया मना, युवक ने ससुराल में लगा लिया फंदा, दोनों परिवार रह गए सन्न
Sun, 03 Dec 2023 10:07 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:07 AM IST
सार
ससुरालियों के पत्नी को साथ भेजने से मना करने पर युवक नाराज हो गया। उसे ससुराल में ही आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गतौरा गांव में ससुराल में आए युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वह अपनी पत्नी को बुलाने आया था। ससुराल वालों ने पत्नी को भेजने से इनकार कर दिया था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गतौरा निवासी नरेश यादव ने अपनी बेटी नीलम की शादी सात साल पहले हापुड़ जनपद के धौलाना थाना क्षेत्र के सपनावत निवासी अवधेश (30) के साथ की थी। पति से अनबन होने के कारण नीलम करीब एक साल से मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
अवधेश निजी दूध डेयरी में नौकरी करता था। वह बुधवार को ससुराल आया था और उसने अपने ससुर से कहा कि वह नीलम को बुलाने आया है। नीलम को मेरे साथ भेज दो। बताया जा रहा है कि नीलम के पिता नरेश और परिवार के अन्य परिजनों कहा कि वह अपने परिवार के लोगों को बुलाकर लाएं।
विज्ञापन
उनके सामने ही बातचीत की जाएगी। इसके बाद ही नीलम को भेजा जाएगा। शुक्रवार की रात खाना कर सभी बरामदे में सो गए थे। इस दौरान अवधेश कमरे में चला गया। उसने गले में रस्सी का फंदा डालकर पंखे के कुंडा पर लटक गया।
रात करीब 11 बजे साली नीरज जाग गई। उसने देखा कि उसने बहनोई चारपाई पर नहीं हैं। उसने परिवार के लोगों को जगा दिया और कमरे में जाकर देखा। तब अवधेश फंदे से लटका हुआ था।
परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और अवधेश के परिवार के लोगों को दी। शनिवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी के के वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।