फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: recover house tax from defaulters with 12% interest, bills are being sent to 2.10 lakh people

Moradabad: हाउस टैक्स बकायेदारों से 12 फीसदी ब्याज के साथ निगम करेगा वसूली, 2.10 लाख लोगों को भेजे जा रहे बिल

Sat, 21 Jun 2025 12:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 21 Jun 2025 12:18 PM IST
सार

मुरादाबाद नगर निगम ने हाउस टैक्स वसूली अभियान तेज कर दिया है। इसके लिए 2.10 लाख करदाताओं को बिल भेजे जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार इस बार 100 करोड़ की वसूली का लक्ष्य तय किया गया है।

विज्ञापन
Moradabad: recover house tax from defaulters with 12% interest, bills are being sent to 2.10 lakh people
नगर निगम मुरादाबाद - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद नगर निगम ने नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही हाउस टैक्स वसूली अभियान को तेज कर दिया है। निगम ने करीब 2.10 लाख करदाताओं को टैक्स बिल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार निगम ने 100 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


पिछले साल के हाउस टैक्स के बकायेदारों से 12 प्रतिशत ब्याज जोड़कर वसूली की जाएगी। निगम का दावा है कि पिछली बार की तुलना में इस बार कर वसूली का आंकड़ा और बेहतर होगा। पिछले वित्तीय वर्ष (2024-25) में नगर निगम ने 85.37 करोड़ रुपये टैक्स वसूलकर रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन


इसे निगम प्रशासन एक बड़ी सफलता के रूप में देख रहा है। इसी सफलता को आधार बनाकर इस बार कर वसूली का 100 करोड़ रुपये तक का लक्ष्य तय किया गया है। पिछले वर्ष जिन करदाताओं ने हाउस टैक्स जमा नहीं किया, उन्हें इस बार 12 प्रतिशत ब्याज जोड़कर नया बिल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि ऐसे सभी पुराने बकायेदारों की सूची अपडेट कर उन्हें नोटिस भी भेजे जा रहे हैं। निगम बकायेदारों के विरुद्ध इस बार भी सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी टॉप-25 बकायेदारों के नाम शहर के प्रमुख चौराहों पर लगी एलईडी स्क्रीन में सार्वजनिक किए जाएंगे।

कर अधिकारी ने बताया कि बकायेदारों से पिछले वर्ष के टैक्स वसूले जाएंगे, टैक्स नहीं जमा करने पर निगम कुर्की, सीलिंग और विधिक कार्रवाई जैसे सख्त कदम भी उठाने से पीछे नहीं हटेगा। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार ने बताया कि हाउस टैक्स व वाटर टैक्स के बिल सभी को भेजे जा रहे हैं।

बकायेदारों को ब्याज सहित टैक्स जमा करना होगा। इस बार 100 करोड़ रुपये का कर संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है। पहली छमाही में ही 60 प्रतिशत के करीब टैक्स वसूलने की योजना है। इसके लिए बकायेदारों पर अभी से ही सख्ती दिखाई जाएगी।

अतिक्रमण करने वालों का जब्त किया सामान
मुरादाबाद। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर निगम ने शुक्रवार को टाउनहाॅल के आसपास के क्षेत्र में अभियान चलाया। टीम ने पहले सभी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर दुकानदारों के सामान जब्त कर लिए गए।

बाद में दुकानदारों के लिखित रूप से माफी मांगने और दोबारा अतिक्रमण न करने की बात कहने पर उनके सामान वापस किए गए। टीम ने दिल्ली और कांठ रोड पर भी अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों को अंतिम चेतावनी दी। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल के प्रभारी अविनाश गौतम, नईम हैदर, राकेश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed