{"_id":"64d243017f266caf2c00a267","slug":"moradabad-rape-accused-threatens-victim-compromise-case-filed-against-three-including-bhakiyu-leader-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: दुष्कर्म के आरोपी ने समझौते के लिए पीड़िता को धमकाया, भाकियू नेता के समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: दुष्कर्म के आरोपी ने समझौते के लिए पीड़िता को धमकाया, भाकियू नेता के समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज
Tue, 08 Aug 2023 06:59 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 08 Aug 2023 06:59 PM IST
सार
महिला ने सिविल लाइंस पुलिस को बताया कि वह कोर्ट में तारीख देखने के लिए आई थी। इस बीच आरोपी रणधीर सिंह उर्फ बब्लू अपने दो साथियों के साथ आ गया। उसने मुकदमे में समझौता करने के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद की सिविल लाइंस पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म के आरोपी भाकियू नेता सहित तीन के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। गलशहीद थाना क्षेत्र की महिला ने भाकियू नेता रणधीर सिंह समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
इसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जो वर्तमान में जमानत मिलने के कारण बाहर हैं। महिला ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 अप्रैल की सुबह 11:30 बजे वह कोर्ट में तारीख देखने के लिए आई थी। आरोप लगाया कि इस बीच आरोपी रणधीर सिंह उर्फ बब्लू अपने दो साथियों के साथ आ गया।
विज्ञापन
आरोपियों ने मुकदमे में समझौता करने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर रणधीर सिंह और उसके दोनों साथियों ने धमकी देना दिया और उसे खींचकर ले जाने लगे। पीड़िता के अनुसार आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हुई तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
इस बारे में थाना प्रभारी सिविल लाइंस आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएगा। उसी के अनुसार पुलिस कार्रवाई करेगी।