{"_id":"6218744e82494d78dc5e4d5b","slug":"moradabad-police-training-center-ig-shiv-shankar-singh-died-of-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के आईजी शिव शंकर सिंह का निधन, 10 दिन से अस्पताल में चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के आईजी शिव शंकर सिंह का निधन, 10 दिन से अस्पताल में चल रहा था इलाज
Fri, 25 Feb 2022 11:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:47 AM IST
सार
जानकारी के मुताबिक,आईजी शिव शंकर सिंह(59) मूलरूप से आजमगढ़ निवासी थे। वह पीपीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर दस जुलाई 1989 को उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने थे।
विज्ञापन
आईजी शिव शंकर सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज(पीटीसी) मुरादाबाद के आईजी शिवशंकर सिंह का निधन हो गया। कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ है, हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी बाकी है।
जानकारी के मुताबिक,आईजी शिव शंकर सिंह(59) मूलरूप से आजमगढ़ निवासी थे। वह पीपीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर दस जुलाई 1989 को उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने थे। 2003 में प्रामोशन पाकर वह आईपीएस अफसर बन गए थे। उनकी तैनात मुरादाबाद पीटीसी में डीआईजी के पद चल चल रही थी। इसी दौरान एक जनवरी 2021 शिव शंकर सिंह आईजी के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
दस दिन पहले उनकी हालत खराब हो गई थी। उन्हें कांठ रोड स्थित कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनका इलाज किया जा रहा था। गुरुवार देर रात हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। एएसपी सागर जैन ने आईजी शिव शंकर के निधन की पुष्टि की है।