{"_id":"6548e8036d1bcf90ba010796","slug":"moradabad-police-exposed-jonu-murder-case-police-arrested-one-person-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: पिता का किया था अपमान, बदला लेने के लिए सरे बाजार से किया अगवा.. फिर जोनू को तड़पाकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: पिता का किया था अपमान, बदला लेने के लिए सरे बाजार से किया अगवा.. फिर जोनू को तड़पाकर मार डाला
Mon, 06 Nov 2023 06:50 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 06 Nov 2023 06:50 PM IST
सार
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि 24 अक्तूबर की शाम मझोला थाने के सामने डीपीएस स्कूल के पीछे जोनू का शव मिला था। जिसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
जोनू हत्याकांड का खुलासा करते एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मझोला थाना क्षेत्र के लाइन पार निवासी फल विक्रेता जोनू सैनी की हत्या अपमान का बदला लेने के लिए की गई थी। पुलिस ने सोमवार को हत्यारोपी अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि जोनू ने उसके पिता के साथ मारपीट की थी। इसके बाद से वह जोनू को सबक सिखाने की फिराक में था।
विज्ञापन
घटना वाले दिन मौका मिला तो साथियों के साथ आरोपी को अगवा कर उसकी हत्या करने के बाद लाश जंगल में फेंक दी थी। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि 24 अक्तूबर की शाम मझोला थाने के सामने डीपीएस स्कूल के पीछे एक युवक का शव मिला था। जिसे गला रेतकर मौत के घाट उतारा गया था।
विज्ञापन
मृतक की पहचान मझोला के लाइन पार प्राइमरी स्कूल चामुंडा मंदिर के पास रहने वाले जोनू के रूप में हुई थी। वह फल बेचने का काम करता था। उसके भाई मोनू सैनी ने लाइन पार निवासी हरिराज सैनी, उसके अर्जुन सिंह, सचिन, विपिन और मुकेश डीजे वाला, जतिन, सुभाष और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
घटना के बाद से नामजद आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने सोमवार को मंगूपुरा से आरोपी अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने पिता के साथ दुकान से तख्त किराये पर देने का काम करता है। इस साल कांवड़ लाने से 25-30 दिन पहले जोनू के दोस्त की बीमारी के कारण मौत हो गई थी।
वह अर्जुन के पिता पर दबाव बना रहा था कि इस बार कांवड़ बेड़ा न ले जाए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। तब जोनू ने अर्जुन के पिता हरिराज सिंह के सिर पर पत्थर मार दिया था। जिसमें वह लहूलुहान हो गए थे। इसके बाद से अर्जुन जोनू की तलाश में जुटा था।
24 अक्तूबर को मौका मिला तो हत्या करने के बाद उसकी लाश फेंक दी थी। सोमवार शाम पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।