{"_id":"6514692ec0e1ebac3c04f907","slug":"moradabad-pakistan-flag-put-up-home-intelligence-agencies-reached-spot-father-and-son-arrested-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद : घर पर लगाया पाकिस्तान का झंडा, खुफिया एजेंसियां मौके पर, पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद : घर पर लगाया पाकिस्तान का झंडा, खुफिया एजेंसियां मौके पर, पिता-पुत्र गिरफ्तार
Thu, 28 Sep 2023 12:24 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:24 AM IST
सार
पुलिस ने कहा कि पाकिस्तान का झंडा लगाने की सूचना के बाद जांच की गई। इसके बाद पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पूछताछ की जा रही है। झंडे का वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भगतपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ानपुर अलीगंज गांव निवासी रईस (45) और उसके बेटे सलमान (25) को पुलिस ने घर पर पाकिस्तान का झंडा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बुधवार को कुछ लोगों ने कपड़े की दुकान चलाने वाले रईस के घर पर पाकिस्तान का झंडा लगे होने की फोटो और वीडियो बना ली थी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस ने झंडे को कब्जे में ले लिया। साथ ही घर के मालिक और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया। नेपा चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार की तहरीर पर भगतपुर थाने में पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस और एलआईयू के अलावा अन्य एजेंसियां भी दोनों से पूछताछ कर रही हैं। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि बृहस्पतिवार को पिता-पुत्र को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा
काजीपुरा गांव निवासी शाहिद पुत्र जिलेदार के घर पर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा किया है। आरोपी चैक बाउंस होने के आरोप में कोर्ट से फरार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।