{"_id":"6996ff71e77c68c7860d8596","slug":"moradabad-one-brother-dies-of-drug-overdose-the-other-is-in-critical-condition-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: नशे की ओवरडोज से एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, घटना के बाद सदमे में मायादेवी का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: नशे की ओवरडोज से एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, घटना के बाद सदमे में मायादेवी का परिवार
Thu, 19 Feb 2026 05:48 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 19 Feb 2026 05:48 PM IST
सार
मुरादाबाद के मझोला इलाके में दो भाई बेहोशी की हालत में मिले। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इनमें से एक की माैत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामला नशे की ओवरडोज से जुड़ा लग रहा है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घटना की जानकारी लेते एसपी सिटी रणविजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद में नशे की लत ने एक और परिवार को उजाड़ दिया। मझोला थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर गली नंबर तीन निवासी दो सगे भाई बृहस्पतिवार दोपहर लोकोशेड मोक्षधाम के पास बेहोशी की हालत में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक जांच में नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई जा रही है। परिजनों के अनुसार दोनों भाई शराब पीने के साथ ही इंजेक्शन के जरिए भी नशा करते थे। बताया गया कि इनका तीसरा भाई भी नशे की लत का शिकार है।
विज्ञापन
उसे 13 फरवरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों भाई बुधवार रात अस्पताल में उसी की तीमारदारी कर रहे थे। सुबह अस्पताल से घर जाने की बात कहकर निकले लेकिन वहां नहीं पहुंचे। दोपहर में लोकोशेड स्थित मोक्षधाम के पास दोनों अचेत अवस्था में मिले।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। एक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि नशे ने मायादेवी के परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। पहले ही पति और एक बेटे की मौत हो चुकी है।
अब एक और बेटे की मौत और दूसरे की गंभीर हालत से परिवार सदमे में है। तीसरा बेटा भी नशे के कारण बीमार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है। युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन