फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Nursing student jumps from third floor of TMU building; admitted in critical condition

Moradabad: टीएमयू में नर्सिंग छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, आईसीयू में भर्ती, हालत देखकर परिजन सन्न

Thu, 18 Sep 2025 07:39 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 18 Sep 2025 07:39 PM IST
सार

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Moradabad: Nursing student jumps from third floor of TMU building; admitted in critical condition
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा ने कॉलेज की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस घटना से कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने माैके पर जानकारी जुटाई। संभल के असमोली थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव की रहने वाली दीक्षा पाल टीएमयू में छात्रा है। इन दिनों उसकी परीक्षाएं चल रही हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे दीक्षा परीक्षा देकर बाहर निकल रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान उसने अचानक कॉलेज की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। दीक्षा के कूदने की चीख सुनकर अन्य छात्र-छात्राएं मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही टीएमयू प्रशासन में हड़कंप मच गया। कॉलेज के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल दीक्षा को तुरंत पास के अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी योगेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस ने टीएमयू के अधिकारियों और अन्य छात्रों से भी पूछताछ की। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

छात्रा के कूदने का का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। उधर, दीक्षा के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। वह बेटी की हालत देखकर सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed