फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad news Youth sprayed petrol on himself after challaning for triple riding

मुरादाबाद: बाइक का चालान कटने पर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस कर्मियों में मचा हड़कंप

Sat, 04 Dec 2021 12:36 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 04 Dec 2021 12:36 PM IST
सार

यातायात पुलिस के निरीक्षक पवन त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को ट्रिपल राइडिंग में बाइक का चालान किया गया था। शनिवार को युवक चौराहे पर आया और उसने पुलिस कर्मियों से कहा कि चालान रद्द करें। ऐसा न करने पर वह बाइक और खुद को आग लगा लेगा। युवक को मझोला थाने भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Moradabad news Youth sprayed petrol on himself after challaning for triple riding
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र के गांगन तिराहे पर तीन सवारियों के चलते चालान किए जाने से दुखी एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह युवक से पेट्रोल की बोतल छीनकर उसे हिरासत में लिया।

विज्ञापन

 
युवक मझोला थानाक्षेत्र के मंडी समिति के पास का रहने वाला है। बताया जा रहा है शुक्रवार को वह गांगन तिराहे से बाइक से जा रहा था। पुलिस का दावा है कि उसके अलावा बाइक पर दो और युवक सवार थे। इसी दौरान चौराहे पर ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिस कर्मियों ने उसकी बाइक रुकवा ली। ट्रिपल राइडिंग में उसका चालान कर दिया। इसके बाद युवक बाइक लेकर अपने घर चला गया था।

विज्ञापन

युवक बोला-  चालान रद्द नहीं किया तो आग लगा लूंगा

शनिवार सुबह करीब दस बजे यातायात पुलिस के सिपाही व दरोगा चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान युवक मौके पर पहुंच गया। उसने पुलिस कर्मियों से कहा कि उसकी बाइक का चालान गलत किया है। अगर चालान रद्द नहीं किया तो वह खुद व अपनी बाइक में आग लगा लेगा। पुलिस कर्मियों ने उससे वहां से चले जाने को कहा। इसके बाद वह पेट्रोल पंप पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि उसने यहां बोतल में पेट्रोल मांगा। पंप कर्मियों ने उसे बोतल में पेट्रोल देने से इनकार कर दिया। युवक दोबारा गांगन तिराहे पर पहुंच गया और उसने अपनी बाइक से पेट्रोल निकाल कर बोतल में भरा। इसके बाद अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और आत्महत्या का प्रयास किया। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह उससे पेट्रोल की बोतल छीन ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed