{"_id":"66ffd04d3c63cc2ada072427","slug":"moradabad-news-they-were-selling-meat-during-navratri-when-police-arrived-they-started-creating-ruckus-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नवरात्र में बेच रहे थे मांस, पुलिस पहुंची तो करने लगे हंगामा, जब कार्रवाई हुई तो रह गए सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नवरात्र में बेच रहे थे मांस, पुलिस पहुंची तो करने लगे हंगामा, जब कार्रवाई हुई तो रह गए सन्न
Fri, 04 Oct 2024 04:54 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 04 Oct 2024 04:54 PM IST
सार
मुरादाबाद में मांस बिक्री पर रोक के बाद भी पाकबड़ा में कुछ लोगों ने दुकानें खोल दी। पुलिस जब माैके पर पहुंची तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दुकान बंद करवा कर उनके खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन
नवरात्र के माैके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : पुलिस
विस्तार
पाकबड़ा में नवरात्र में मांस की बिक्री पर रोक के बावजूद दुकानदारों ने दुकानें खोल दीं और मांस बेचने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दुकान बंद करने कहा तो दुकानदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने हंगामा करने के आरोप में तीन दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दुकानदारों ने पुलिस पर तोड़फोड करने का आरोप लगाया है। नगर में नवरात्र पर मांस की बिक्री पर रोक है। लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि मांस बेचने वालों ने दुकानें खोल रखी हैं। बृहस्पतिवार को नगर के कुरैशी मोहल्ले के आधा दर्जन से ज्यादा दुकानदारों ने अपनी दुकान खोल लीं और मांस की बिक्री शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुकानों को बंद करा दिया। दुकानों को बंद कराकर पुलिस लौट आई थी। पुलिस के जाने बाद दुकानदारों ने फिर से दुकानों को खोल लिया और फिर से मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस फिर से मौके पर पहुंच गई और दुकानों को बंद करने को कहा तो दुकानदार हंगामा करने।
विज्ञापन
हंगामे की सूचना पाकर और अधिक संख्या में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा करने के आरोप में फरीद, अफजल, और आलम नाम के दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। दुकानदार सालिम ने बताया कि दुकानों के बंद होने की सूचना नहीं थी। नगर में एक ठेकेदार सभी को मांस सप्लाई करता है।
वह मांस लेकर आ गया और सभी दुकानदारों को मांस दे दिया था। पूरे प्रदेश में रोक के बाद ठेेकेदार को मांस कहां से मिला था। उसकी जांच करने के बजाय पुलिस ने दुकानदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी।