{"_id":"60511b9e8ebc3e593a189566","slug":"moradabad-news-investigation-into-the-case-filed-against-akhilesh-yadav-begins","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद : अखिलेश यादव पर दर्ज मुकदमे की जांच शुरू, बयान के लिए मीडियाकर्मियों को नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद : अखिलेश यादव पर दर्ज मुकदमे की जांच शुरू, बयान के लिए मीडियाकर्मियों को नोटिस
Wed, 17 Mar 2021 02:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 17 Mar 2021 02:27 AM IST
सार
- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ दर्ज केस का मामला
- पाकबड़ा थाने में दर्ज किया गया है केस
- मुरादाबाद में 11 मार्च को अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस में हुआ था हंगामा
विज्ञापन
अखिलेश यादव...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकबड़ा थाने में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ दर्ज केस की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद अब पुलिस ने पहले केस के वादी और दो मीडिया कर्मियों को बयान दर्ज कराने थाने बुलाया है। पुलिस की ओर से मीडिया कर्मियों के घरों पर नोटिस चस्पा किए हैं।
विज्ञापन
पाकबड़ा के एक होटल में ग्यारह मार्च को आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता के दौरान हंगामा, धक्कामुक्की और मारपीट हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज की थी। पहला केस आईपीएए (इंडियन प्रेस अलाइवनेस एसोसिएशन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश पाराशर ने दर्ज कराया था।
विज्ञापन
इसमें यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बीस अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री पर पत्रकारों को बंधक बनवाकर पिटवाने का आरोप है, जबकि दूसरा केस सपा जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने दर्ज कराया है। जिसमें मीडिया कर्मी फरीद शम्सी और उवैदुरर्हमान को नामजद किया गया है। मंगलवार को पुलिस की ओर से पहले केस के वादी और दो मीडिया कर्मियों को नोटिस भेजकर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विवेचक ने मीडिया कर्मियों के घरों पर नोटिस चस्पा किए हैं। कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मीडिया कर्मियों का कहना है कि जब दोनों पक्षों की ओर से नोटिस चस्पा किए गए हैं तो दूसरे पक्ष को भी बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाए। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि दोनों केसों की जांच जारी है। बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।