{"_id":"60299ab28ebc3ee92b2756d9","slug":"moradabad-news-gurl-gone-for-giving-tuition-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबादः ट्यूशन पढ़ाने गई युवती की हत्या, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुरादाबादः ट्यूशन पढ़ाने गई युवती की हत्या, दुष्कर्म की आशंका
Mon, 15 Feb 2021 03:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 15 Feb 2021 03:18 AM IST
विज्ञापन
crime scene
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को ट्यूशन पढ़ाने के लिए घर से गई युवती की हत्या कर दी गई। युवती का शव रविवार की सुबह एक खाली प्लाट में पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि उसे दुष्कर्म के बाद मौत के घाट उतार दिया गया। पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म के शक में स्लाइड बनाकर प्रयोगशाला भेजी गई है। सीएम के दौरे से एक दिन पहले अनुसूचित जाति की युवती के साथ वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
शहर के मझोला थाना क्षेत्र की एक कालोनी की रहने वाली 23 वर्षीय युवती शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे रोज की भांति निकट के ही एक मोहल्ले में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने गई थी लेकिन रात तक वापस नहीं आई। तलाश के बीच रविवार सुबह एक अन्य मोहल्ले में खाली प्लाट में उसका अर्द्धनग्न शव मिला। फोरेंसिक टीम ने मौके से कुछ सैंपल लिए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम में गला घुटने से मौत व नाजुक अंगों पर चोट की बात सामने आई।
विज्ञापन
उधर देर रात भड़के युवती के परिजनों ने उसका शव लोकोशेड पुल के पास रखकर जाम लगा दिया। आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के मुताबिक हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
परिवार का थी सहारा
मजदूर परिवार की रहने वाली इस युवती के पिता की मौत हो चुकी है। परिवार में कई भाई बहन है। चूंकि युवती बीएससी कर रही थी और इनमें सबसे बड़ी थी तो वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर परिवार की काफी मदद कर रही थी। शनिवार को भी वह घर से ट्यूशन पढ़ाने गई थी। उसने एक घर में ट्यूशन पढ़ाया और उसके बाद दूसरी जगह भी गई। वहां भी बच्चों को पढ़ाकर निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले पुलिस को इसकी सूचना दी और फिर रात भर खुद भी तलाश में लगे रहे।
उधर रविवार की सुबह शहर के ही एक कालोनी के खाली प्लाट में एक युवती का शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिला। उस समय तक किसी को यह पता नहीं था कि युवती कौन है। चूंकि गायब परिजन भी तलाश में जुटे थे और पुलिस भी अलर्ट थी तो ऐसे में सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन दोनों मौके पर पहुंच गए। परिजनों के आते ही पता चला गया कि शव गायब हुई युवती का ही है।
गले पर थे काले निशान
युवती के गले पर गहरे काले निशान थे तथा नाक और कान से खून भी बह रहा था। पुलिस दो बिंदुओं पर काम कर रही है । एक, कि युवती की इसी प्लाट में हत्या की गई या उसे किसी दूसरी जगह मारकर यहां फेंका गया। इसके लिए पुलिस ने दो मोहल्ले के कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की है। फुटेज में भी कई अहम सुराग सामने आ रहे हैं।
इसलिए गायब हो गए थे पुलिसकर्मी
पोस्टमार्टम के बाद शाम छह बजे युवती का शव घर पहुंच गया तो थाना मंझोला पुलिस ने परिजनों से कहा कि उसका अंतिम संस्कार अभी करा दिया जाए। सात बजे गए। पुलिस को लगा कि रात होने के बाद कहीं अंतिम संस्कार कराने पर सवाल खड़े न हो जाएं। हाथरस की घटना में पुलिस ने रात को अंतिम संस्कार कराया था और उसका वीडियो वायरल होने से बड़ा हंगामा हुआ था। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने अंतिम संस्कार को तो कहा पर रास्ते में पुलिसकर्मी गायब हो गए। शव यात्रा जब मोक्षधाम पर पहुंच गई तो यहां गेट बंद था।
भीतर से गार्ड ने गेट खोले से इंकार कर दिया क्योंकि पुलिस तो साथ थी नहीं। ऐसे में युवती के परिजनों ने सड़क पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। इससे यहां जाम लग गया। इस पर सभी अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। एसपी सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट आनन फानन वहां पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कराया। साथ ही युवती का अंतिम संस्कार भी कराया गया।
मिल गया फोन और पर्स, खंगाली जा रही है सीडीआर
युवती के फोन कॉल डिटेल रिकार्ड चेक किया जा रहा है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि किसने उससे अंतिम बार बात की और उसकी अंतिम लोकेशन कहां थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती के शव के पास ही उसका पर्स और मोबाइल भी था जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। हालांकि इसे अभी उजागर नहीं किया जा रहा है।
पुलिसकर्मी तो अंतिम संस्कार कराने के लिए साथ ही गए थे। हो सकता है थोड़ा पीछे रह गए हों। उधर मोक्षधाम के गार्ड को भी स्थिति का पता नहीं था पर जैसे ही वहां हंगामा शुरू हुआ तत्काल पुलिस पहुंच गई थी। इसके बाद अंतिम संस्कार हुआ। उधर आरोपियों की तलाश में भी सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं। अहम सुराग मिले हैं।
- अमित आनंद, एसपी सिटी
सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बाद में परिवार वालों ने उसकी शिनाख्त की। हत्या का मुकदमा दर्ज किया
गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
-प्रभाकर चौधरी, एसएसपी