फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad News: Fight between two groups of students on Delhi Highway, stampede after firing

Moradabad News: दिल्ली हाईवे पर छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट, फायरिंग के बाद मच गई भगदड़

Fri, 04 Oct 2024 03:37 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 04 Oct 2024 03:37 PM IST
सार

मुरादाबाद में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इस बीच फायरिंग होने से भगदड़ मच गई। कुछ छात्रों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Moradabad News: Fight between two groups of students on Delhi Highway, stampede after firing
मुरादाबाद पुलिस गश्त के दौरान - फोटो : पुलिस

विस्तार

आईएफटीएम विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों के दो गुट भिड़ गए, जिनमें जमकर मारपीट हुई। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। घटना में एक छात्र घायल हुआ। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। रामपुर के मिलक क्षेत्र के सिरी गांव निवासी उत्कर्ष चौधरी लोदीपुर राजपूत स्थित आईएफटीएम विवि में एमबीए द्वितीय वर्ष का छात्र है।

विज्ञापन


उत्कर्ष चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की बृहस्पतिवार दोपहर वह अपने साथी मोहित यादव और अभिजीत चौधरी के साथ कॉलेज से निकल रहा था। बाहर पहुंचते ही सात-आठ लड़के आ गए और हमारी गाड़ी को घेरकर लाठी डंडों से बुरी तरह मारपीट करनी शुरू कर दी। जब मोहित और अभिजीत उसे उठाकर अस्पताल में भर्ती कराने के लिए लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान बागड़पुर अंडरपास के पास फिर तीन-चार युवक बाइकों से आ गए। इस दौरान तीन फायर किए।  उसमें तीनों लोग बाल-बाल बच गए। उत्कर्ष चौधरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया की फायरिंग का कोई मामला सामने नहीं आया है। मारपीट हुई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक को लड्डू में नशीला पदार्थ खिला ई-रिक्शा लूटा

नागफनी थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक को लड्डू में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। बेहोश होने पर आरोपी ई-रिक्शा, मोबाइल और नकदी लूटकर चालक को सड़क किनारे छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जहरखुरानी का शिकार हुआ ई-रिक्शा चालक उमेश मझोला थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव का निवासी है।


उमेश ने बताया कि 23 सितंबर को लाइनपार प्रकाशनगर चौराहे से एक यात्री को नागफनी तक छोड़ने गया था। रास्ते में नागफनी थाना क्षेत्र के डिप्टीगंज चौराहे पर ई-रिक्शा में बैठे यात्री ने उसे एक लड्डू खिला दिया। लड्डू खाने के बाद वह बेहोश गया।

इसके बाद आरोपी उसका मोबाइल, ई-रिक्शा और जेब में रखे 13 हजार रुपये लूटकर उसे सड़क किनारे छोड़कर भाग गया। होश में आने पर उसने तहरीर दी। नागफनी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। घटना स्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

चुनाव की रंजिश में पूर्व प्रधान ने प्रधान के भाई को पीटा

कटघर थाना क्षेत्र में चुनाव की रंजिश में पूर्व प्रधान और उसके बेटे ने प्रधान के भाई को पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में पूर्व प्रधान और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कटघर के जैतिया सादुल्लापुर निवासी कृपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई राकेश सिंह गांव के प्रधान हैं।



पूर्व प्रधान राजपाल सिंह चुनाव को लेकर हमारे परिवार से रंजिश रखता है। 24 अगस्त की दोपहर वह प्राथमिक विद्यालय के गेट पर बैठे थे, तभी वहां राजपाल अपने बेटे दिनेश और भाई नन्हें व सुरेश के साथ आ गया। उसने आते ही अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी।

कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed