फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Molestation ten year old girl, case against 60 year old man, police arrested him and sent him jail

Moradabad: दस साल की बच्ची से छेड़खानी, 60 वर्षीय बुजुर्ग पर केस, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

Fri, 08 Dec 2023 05:03 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 08 Dec 2023 05:03 PM IST
सार

पीड़ित परिजनों के मुताबिक उनकी बेटी घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी पड़ोसी ने बच्ची को पकड़ लिया। इसे बाद उसके छेड़खानी की। बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी गई। 

विज्ञापन
Moradabad: Molestation ten year old girl, case against 60 year old man, police arrested him and sent him jail
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने 60 वर्षीय बुजुर्ग पड़ोसी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसकी दस वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने बताया कि 6 दिसंबर की दोपहर उसकी दस साल की बेटी घर के सामने खेल रही थी।

विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी पड़ोसी ने बच्ची को पकड़ लिया। आरोप है कि उसके साथ छेड़खानी की। आरोप है कि उसने बच्ची को धमकाया कि वह अपने घर जाकर इसकी जानकारी नहीं दे। वरना उसे मार दिया जाएगा। महिला ने बताया कि बच्ची घर आई तो वह घबराई हुई थी। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके साथ छेड़खानी की गई है।
विज्ञापन


महिला आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची तो उसे भी धमकाकर भाग दिया। तब पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बालिका का रिश्ते का चाचा बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने महिला को लूटा 

मझोला थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की सहायक प्रबंधक से पर्स लूट लिया। पर्स में 18 हजार रुपये और कुछ जरूरती दस्तावेज थे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक दौड़ाकर तेजी से भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

मझोला क्षेत्र के रेल विहार काॅलोनी निवासी अनीता प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की सहायक प्रबंधक हैं। उनकी तैनाती अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के गांव पायती कला स्थित शाखा में चल रही है। बुधवार शाम छुट्टी के बाद वह ऑटो से घर लौट रहीं थीं। मझोला थाने के पास ऑटो से उतर कर पैदल ही वह मनोहरपुर रोड पर रेल विहार काॅलोनी की ओर जा रही थीं।


उनके कंधे पर पर्स टंगा हुआ था। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आ गए। अनीता के पास आकर बाइक धीमी हुई। वह कुछ समझा पातीं, इससे पहले ही बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने अनीता के कंधे पर लटका पर्स खींच लिया। महिला ने शोर मचाते हुए बदमाशों की बाइक का पीछा किया लेकिन वह बाइक दौड़ाकर मनोहरपुर की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed