फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Missing firm worker body found on railway track

मुरादाबाद: रेलवे ट्रैक पर मिली लापता फर्मकर्मी की लाश, शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया

Mon, 10 Jan 2022 12:50 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद 
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 10 Jan 2022 12:50 PM IST
सार

बिलारी थानाक्षेत्र का मामला, धड़ से अलग सिर पड़ा था। रविवार दोपहर से लापता था युवक, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
Moradabad: Missing firm worker body found on railway track
रेलवे ट्रैक पर मिली लापता फर्मकर्मी की लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलाारी थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह फर्मकर्मी की सिर कटी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है। वह रविवार दोपहर से लापता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक, बिलारी थानाक्षेत्र में मुरादाबाद- चंदौसी रेलवे लाइन पर ईसापुर गांव के पास एक युवक की सिर कटी लाश पड़ी थी। 
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर सहसपुर रेलवे जंक्शन की राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद बिलारी पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस मृतक की पहचान अर्जुन सिंह (22) के रूप में हुई है। वह बिलारी के ढकिया नरु गांव निवासी था। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अर्जुन सिंह मुरादाबाद स्थित एक फर्म में काम करता था। रविवार को फर्म में अवकाश था। दोपहर बाद वह घर से रेलवे स्टेशन की ओर घूमने के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed