{"_id":"57bd3c6b4f1c1b9663d5131a","slug":"moradabad-metal-art-weir-failed-to-attract-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया को लुभाने में नाकाम रहा मेटल आर्ट वेयर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया को लुभाने में नाकाम रहा मेटल आर्ट वेयर
तरूण पाराशर/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
मेटल आर्ट वेयर
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के नक्शे पर मुरादाबाद को पहचान दिलाने वाला मेटल आर्ट वेयर के प्रति रुचि कम हो रही है। भारत से एक्सपोर्ट होने वाले हैंडीक्राफ्ट में मैटल आर्ट वेयर का हिस्सा सबसे ज्यादा है। लेकिन वर्ष 2015-16 के दौरान मैटल आर्ट वेयर दुनिया भर के लोगों को लुभाने में नाकाम रहा। यही कारण है कि वित्तीय सत्र के आंकड़े निराशाजनक रहे। जबकि हैंडीक्राफ्ट के अन्य सेक्टर में बहुत अधिक उम्मीद भरे तो नहीं लेकिन संतोषजनक वृद्धि के आंकड़े दर्ज किए गए। मैटल आर्ट वेयर ही मुरादाबाद की पहचान है।
ईपीसीएच की ने वित्तीय सत्र 2016-17 के लिए हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट के लिए पहली तिमाही के आंकड़ों की समीक्षा तैयार की गई। समीक्षा में आंकड़े बहुत उत्साहजनक नहीं थे। इसी तिमाही में पिछले दो सालाें की तुलना में लगातार गिरावट आई।
एक समय 19 प्रतिशत तक की वृद्धि दर सिमट कर 12.32 फीसदी पर आ गई। हैंडीक्राफ्ट के अलग अलग सेक्टर में वृद्धि की दर भी अलग अलग रही। जबकि मैटल आर्ट वेयर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वर्ष 2015-16 और 2016-17 की पहली तिमाही में गिरावट दर्ज हुई।
विज्ञापन
मुरादाबाद के हैंडीक्राफ्ट में मेटल आर्ट वेयर ही है। यहां से निर्यात होने वाले टोटल आइटम मेटल आर्ट वेयर हैं। जिसके चलते निर्यातकों में भी निराशा है। लगातार दूसरा साल है जब गिरावट दर्ज की गई। हालांकि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए निर्यातकों के साथ ही ईपीसीएच भी हर संभव प्रयास कर रहा है।
लगातार दूसरे वित्तीय वर्ष में दर्ज हुई गिरावट
मुरादाबाद। मेटल आर्ट वेयर में लगातार दूसरे साल गिरावट दर्ज की गई है। मुरादाबाद से निर्यात होने वाले प्रोडक्ट का आंकड़ा एक समय पांच हजार करोड़ के पार जा रहा था, जो लगातार गिरा है। वित्तीय वर्ष 2015-16 में 6.61 की गिरावट दर्ज हुई। जबकि वित्तीय वर्ष 2016:17 की पहली तिमाही में गिरावट इसी दर पर बनी हुई है।
मुरादाबाद की पहचान है मेटल आर्ट वेयर
मुरादाबाद। मुरादाबाद को दुनिया भर में पीतलनगरी के रूप में जाना जाता है। एक समय पीतल के बने आइटम दुनिया भर में छाए थे। लेकिन धीरे धीरे इसकी डिमांड कम हुई तो निर्यातकों ने खुद में बदलाव किया। पीतल के साथ ही अन्य धातुआें से बने प्रोडक्ट बनाए जो फिर से दुनिया भर की पसंद बन गए। बढ़ते बढ़ते कारोबार लगभग छह हजार करोड़ तक पहुंच गया। लेकिन एक फिर से इसमें गिरावट दर्ज हुई है।
अप्रैल से जून की तिमाही ओवर आल रुपये में अमेरिकी डालर में
आइटम 2015-16 2016-17 2016-17 2016-17
आर्ट मेटल वेयर्स 930.43 868.96 -6.61 -11.38
वुडवेयर्स 869.2 1014.23 16.69 10.72
हैंड प्रिंटेट टैक्सटाइल
एंड स्कार्व्स 265.54 317.81 19.68 13.57
एंब्रइरडर्ड 635.33 753.08 18.53 12.47
शाल्स एस आर्टवेयर 0.57 1.06 85.96 175.00
जरी एंड जरी गुड्स 0.15 0.17 13.33 ---
इमिटेशन ज्वैलरी 554.77 656.95 18.42 12.36
मिसलेनियस हैंडीक्राफ्ट 1180.83 1371.34 16.13 10.19
------------------------------------------------------------------------------
टोटल 4436.82 4983.60 12.32 6.58
आंकड़े करोड़ में