{"_id":"5deb4ffe8ebc3e1c035b7392","slug":"moradabad-man-attacked-by-miscreants-case-registered-on-locals","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: छत पर सोते युवक पर बदमाशों ने चाकू से किया हमला, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: छत पर सोते युवक पर बदमाशों ने चाकू से किया हमला, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 07 Dec 2019 12:38 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी(बाएं) और घायल शाहरुख(दाएं)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद के बिलारी कोतवाली के तेवर खास गांव में रात 2:00 बजे हमलावरों ने छत पर सोए 20 वर्षीय शाहरुख को चाकूओं से गोद दिया। खून से लथपथ घायल को रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और कानूनी कार्रवाई शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद भेजा।
विज्ञापन
मृतक के पिता इंतजार खां ने गांव के ही पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि मेरा बेटा छत पर सोया था। पास वाले कमरे में मैं सो रहा था रात्रि 2:00 बजे हमलावर आए और सोते हुए बेटे पर चाकू से वार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैंने शोर मचाया तो दो हमलावरों ने मेरे ऊपर भी वार कर दिया। इसके बाद धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
रिपोर्ट में नदीम, वसीम, सलीम, गुल मोहम्मद उर्फ गुल्लू, मोहम्मद शान उर्फ शन्नू को नामजद किया गया है। पुलिस ने तत्परता के साथ इनमें से गुल मोहम्मद और मोहम्मद शान को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का विवाद बताया गया है।
विज्ञापन