फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Inspector Mundhapande appeared line within 20 days due to negligence, could not control crimes

Moradabad: लापरवाही पर 20 दिन में ही लाइन हाजिर हो गए मूंढापांडे इंस्पेक्टर, नहीं लगा पाए अपराधों पर लगाम

Tue, 19 Dec 2023 10:06 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 19 Dec 2023 10:06 AM IST
सार

मूंढापांडे इलाके में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर लगाम नहीं लगा पाने पर इंस्पेक्टर पर गाज गिरी है। एसएसपी ने सभी थानेदारों और चौकी प्रभारियों को अपराध, छेड़खानी समेत अन्य चीजों पर अंकुश लगाने को कहा था। 

विज्ञापन
Moradabad: Inspector Mundhapande appeared line within 20 days due to negligence, could not control crimes
एसएसपी दफ्तर मुरादाबाद - फोटो : संवाद

विस्तार

मूंढापांडे थाने के प्रभारी केके वर्मा को एसएसपी हेमराज मीना ने बीस दिन में ही लाइन हाजिर कर दिया। उनके चार्ज लेते ही मारपीट की घटनाएं बढ़ गईं। किसी भी मामले का निस्तारण नहीं कर पाए। एसएसपी ने जांच कराने के बाद उन्हें चार्ज से हटा दिया।

विज्ञापन

 

कुछ दिन पहले ही केके वर्मा बरेली से स्थानांतरित होकर मुरादाबाद आए थे। मुरादाबाद थाने के प्रभारी रहे दीपक मलिक का भी दूसरे जनपद में ट्रांसफर हो गया था। इस कारण मूंढापांडे में केके वर्मा को चार्ज दे दिया गया था लेकिन कार्यभार संभालने के बाद ही मारपीट की कई घटनाएं क्षेत्र में हुईं।

विज्ञापन


इसके अलावा भीतखेड़ा गांव में हुई लूट की घटना का भी अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। इसके अलावा तीन दिन पहले जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद शमी और पुष्पेंद्र कुमार के बीच दुकान के किराये को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की थी लेकिन अगले दिन फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। पुलिस इस मामले का निस्तारण नहीं करा पाई थी।


शिकायतें मिलने के बाद एसएसपी हेमराज मीना ने एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया से रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी ने मूंढापांडे थाना प्रभारी केके वर्मा को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed