फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Husband wrote abusive words on private part... then made a video, father-in-law also did dirty work

हैवानियत की हद पार: पति ने प्राइवेट पार्ट पर लिखे अपशब्द... फिर बनाई वीडियो, ससुर ने भी किया गंदा काम

Thu, 12 Dec 2024 02:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 12 Dec 2024 02:26 PM IST
सार

सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने पति समेत अन्य पर गंभीर आरोप लगाएं हैं। रिपोर्ट में कहा है कि पति ने प्राइवेट पार्ट पर अपशब्द लिखने के बाद वीडियो बनाया। ससुर ने दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Husband wrote abusive words on private part... then made a video, father-in-law also did dirty work
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। जिसमें युवती ने पति पर प्राइवेट पार्ट पर अपशब्द लिखकर वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि ससुर ने भी उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की है।

विज्ञापन


थाने में दर्ज कराए केस में पीड़िता ने बताया कि डेढ़ साल पहले उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर के पंतनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले युवती को ताने देने लगे कि उनके बेटे को लग्जरी कार नहीं दी गई। पीड़िता ने कहा कि मेरे पिता ने कार के लिए 60 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि पति ने रात में उसके प्राइवेट पार्ट पर अपशब्द लिख दिए और वीडियो बना ली। विरोध करने पर पति ने उसके साथ मारपीट की। एक दिन ससुर उसके कमरे में आ गए और उन्होंने दुष्कर्म की कोशिश की। होली पर पीड़िता को उसके मायके भेज दिया। इसके बाद उसे कोई लेने नहीं आया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर की छत पर पड़ोसी ने युवती से किया दुष्कर्म

 कटघर थाना क्षेत्र में पड़ोसी ने एक युवती से दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के दादा की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। कटघर क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता के दादा ने थाने में तहरीर दी। बताया कि सोमवार दोपहर 12:30 बजे उनकी पोती छत पर धूप में बैठी थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला ऋषि उसके मकान की छत पर आ गया।


आरोपी ने युवती का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाया तो छोटी बहन पहुंच गई। छोटी बहन भाग कर छत पर पहुंची तो आरोपी से वहां से भाग निकला। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी ऋषि के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है।  

पति समेत सात पर दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस

कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति समेत सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने बताया कि छह दिसंबर 2023 को उसकी शादी पीतल नगरी निवासी रनवीर सिंह उर्फ रानू ठाकुर के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से पति और ससुराल वाले दहेज को लेकर ताने मारने लगे।



मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति रनवीर सिंह उर्फ रानू ठाकुर, ससुर राजवीर सिंह, सास, जेठ जितेंद्र सिंह, जेठानी आशा, देवर सतीश सिंह और देवरानी लता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed