{"_id":"640c9bffa7d2a52df400b237","slug":"moradabad-hindi-news-dacoit-arrested-after-30-years-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: तीस साल के बाद डकैत गिरफ्तार, गांव छोड़कर शहर में आकर बस गया था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: तीस साल के बाद डकैत गिरफ्तार, गांव छोड़कर शहर में आकर बस गया था आरोपी
Sat, 11 Mar 2023 08:49 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 11 Mar 2023 08:49 PM IST
सार
छजलैट थानाक्षेत्र के फत्तेहपुर विश्नोई गांव निवासी ओमपाल सिंह से बदमाशों ने 25 नवंबर 1993 की शाम करीब छह बजे को स्कूटर, घड़ी और आठ सौ चालीस रुपये की नकदी समेत सामान लूट लिया था। छजलैट पुलिस ने डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डकैती के मामले में फरार चल रहा डकैत तीस साल बाद पुलिस की गिरफ्त में आया है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद अपने गांव से भागकर शहर में आकर बस गया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
छजलैट थानाक्षेत्र के फत्तेहपुर विश्नोई गांव निवासी ओमपाल सिंह से बदमाशों ने 25 नवंबर 1993 की शाम करीब छह बजे को स्कूटर, घड़ी और आठ सौ चालीस रुपये की नकदी समेत सामान लूट लिया था। छजलैट पुलिस ने डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस घटना में पाकबड़ा के मोहमदपुर ध्यान सिंह निवासी ओमप्रकाश का नाम प्रकाश में आया था। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए आरोपी ओमप्रकाश पर दबाव बनाया तो वह अपना गांव छोड़ कर भाग गया था। तीस साल से ओमप्रकाश कटघर थानाक्षेत्र के भदौरा, सूर्य नगर, बलदेवपुरी और पीतल बस्ती में जगह जगह बदलकर परिवार के साथ रह रहा था।
विज्ञापन
न्यायालय द्वारा लगातार नोटिस जारी किए जा रहे थे। डकैती के आरोपी के घर पर पुलिस लगातार नोटिस चस्पा कर रही थी। लेकिन आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था। न्यायालय ने ओमप्रकाश के घर की कुर्की का आदेश दिया था। इसके बाद कुर्की की भी कर दी गई। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को कटघर के बलदेवपुरी में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी यहां किराये के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन