{"_id":"64f97d9cbb0605bfc407464a","slug":"moradabad-hearing-postponed-in-sapna-chaudhary-case-lawyers-boycott-continues-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: सपना चौधरी के डांस के बाद बेकाबू हुई थी भीड़, लाठीचार्ज में कई हुए थे चोटिल, मामले की सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: सपना चौधरी के डांस के बाद बेकाबू हुई थी भीड़, लाठीचार्ज में कई हुए थे चोटिल, मामले की सुनवाई टली
Thu, 07 Sep 2023 01:07 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:07 PM IST
सार
मुरादाबाद में वर्ष 2019 को सपना चौधरी का कार्यक्रम था। इसके खिलाफ स्थानीय निवासी ने केस दर्ज करवाया था। इसकी सुनवाई वकीलों के हड़ताल के कारण नहीं हो सकी। अब अगली तारीख 12 अक्तूबर तय की गई है।
विज्ञापन
सपना चौधरी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वकीलों की हड़ताल के कारण डांसर सपना चौधरी के मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने सुनवाई के लिए 12 अक्तूबर की तारीख तय की है। रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कोर्ट में सपना चौधरी के खिलाफ परिवाद दायर किया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया था कि 11 जून 2019 को सपना चौधरी रेलवे स्टेडियम में आईं थीं। सपना चौधरी के डांस के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई थी। पुलिस ने लाठीचार्ज किया था जिसमें कई लोग चोटिल हो गए थे। इसके अलावा कई शहरों और गांवों से भी लोग मुरादाबाद पहुंचे थे जिससे शहर में जगह-जगह जाम लग गया था।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सरकारी धन का दुरुपयोग भी हुआ था। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद निर्धारित समय के बाद भी डीजे बजाया गया था। इस मामले में सिविल लाइंस और एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
तब उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत में मुकदमा दायर किया था। वादी के अधिवक्ता ने बताया कि अदालत ने सिविल लाइंस थाने की पुलिस आख्या मांगी थी। पुलिस की ओर से रिपोर्ट दाखिल कर दी गई है। अब मामले में 12 अक्तूबर को बहस होगी।