फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Hearing of Sapna Chaudhary case on April 3, plaintiff lawyer asks for time to file evidence

Moradabad: सपना चौधरी केस की सुनवाई तीन अप्रैल को, वादी के वकील ने साक्ष्य दाखिल करने के लिए मांगा समय

Tue, 05 Mar 2024 06:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 05 Mar 2024 06:29 PM IST
सार

सपना चौधरी केस में अगली सुनवाई तीन अप्रैल को होगी। मुरादाबाद कोर्ट में सुनवाई के दौरान वादी के वकील ने साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए समय मांगा। मुरादाबाद में वर्ष 2019 को सपना चौधरी के कार्यक्रम के दौरान भीड़ उग्र हो गई थी। इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा। मामले में एक केस दर्ज करवाया गया था। 

विज्ञापन
Moradabad: Hearing of Sapna Chaudhary case on April 3, plaintiff lawyer asks for time to file evidence
सपना चौधरी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी प्रकरण में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में वादी के वकील ने साक्ष्य दाखिल करने के लिए अदालत से समय मांगा। जिस पर अदालत ने तीन अप्रैल की तारीख लगा दी है। रामेश्वर दयाल तुरैहा ने डांसर सपना चौधरी के खिलाफ परिवाद दायर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि 11 जून 2019 को सपना चौधरी मुरादाबाद स्थित रेलवे स्टेडियम में आईं थीं।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई थी। उनका दावा है कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। जिसमें कई दर्शक चोटिल हो गए थे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आस पड़ोस के जनपदों के लोग भी आए थे। जिसके वाहनों के कारण शहर में जाम लग गया था। इस कार्यक्रम में सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद निर्धारित समय के बाद तक डीजे बजाया गया था। रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कार्रवाई के लिए सिविल लाइंस थाने और एसएसपी कार्यालय में भी प्रार्थना पत्र दिए थे। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी। तब वादी ने कोर्ट की शरण ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वादी के अधिवक्ता वैभव अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को एसीजेएम दो की अदालत में पत्रावली पेश की गई थी। जिसमें साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए अदालत से समय की मांग की है। जिस पर अदालत ने वादी का प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए परिवाद के लिए तीन अप्रैल लगा दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed