{"_id":"6556004002f8cfe1270127eb","slug":"moradabad-hearing-begins-in-dancer-sapna-chaudhary-case-now-next-date-on-16th-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: डांसर सपना चौधरी केस में सुनवाई शुरू, आयोजन के बीच हंगामा-लाठीचार्ज का मामला, अब 16 को अगली तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: डांसर सपना चौधरी केस में सुनवाई शुरू, आयोजन के बीच हंगामा-लाठीचार्ज का मामला, अब 16 को अगली तारीख
Thu, 16 Nov 2023 05:13 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 16 Nov 2023 05:13 PM IST
सार
मुरादाबाद में हुए सपना चौधरी के कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ था। इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा था। इस मामले को लेकर स्थानीय निवासी ने वाद दायर किया है।
विज्ञापन
सपना चौधरी
- फोटो : social media
विस्तार
हरियाणा की डांसर सपना चौधरी के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में परिवादी के वकील ने बहस पूरी की। इसके बाद अदालत ने परिवादी से साक्ष्य मांगे हैं। अब मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी। डांसर सपना चौधरी के खिलाफ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने परिवाद दायर किया था।
विज्ञापन
जिसमें उन्होंने बताया था कि 11 जून 2019 को सपना चौधरी मुरादाबाद स्थित रेलवे स्टेडियम में आईं थीं। कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई थी। इसी दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए थे। इस कार्यक्रम की वजह से शहर में जगह-जगह जाम लग गया था।
विज्ञापन
जिसमें सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया था। निर्धारित समय के बाद तक डीजे भी बजाया गया था। इस मामले में शिवसेना के नेता रामेश्वर दयाल तुरैहा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
तब उन्होंने कोर्ट में परिवाद दायर कराया था। वादी के अधिवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को न्यू कोर्ट संख्या तृतीय की अदालत में पत्रावली पेश की गई।