{"_id":"63bd81b401fc9d275952202f","slug":"moradabad-haridwar-prayagraj-link-express-will-run-from-january-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad:12 जनवरी से चलेगी हरिद्वार-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस, कोहरे के कारण रद्द की गई थी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad:12 जनवरी से चलेगी हरिद्वार-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस, कोहरे के कारण रद्द की गई थी ट्रेन
Tue, 10 Jan 2023 08:48 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 10 Jan 2023 08:48 PM IST
सार
प्रयागराज से हरिद्वार जाते समय ट्रेन मुरादाबाद जंक्शन पर सुबह 10:20 बजे पहुंचेंगी। जबकि हरिद्वार से प्रयागराज जाते हुए शाम सवा 7 बजे मुरादाबाद जंक्शन पर 8 मिनट के लिए ठहरेगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद में माघ मेले को देखते हुए रेलवे ने हरिद्वार-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस को बहाल किया गया है। ये ट्रेन कोहरे के कारण निरस्त की गई थी। 12 जनवरी को ट्रेन प्रयागराज से हरिद्वार के लिए रवाना होगी। जबकि 13 जनवरी को इसका दूसरा रेक हरिद्वार से प्रयागराज संगम के लिए चलेगा।
विज्ञापन
प्रयागराज से हरिद्वार जाते समय ट्रेन मुरादाबाद जंक्शन पर सुबह 10:20 बजे पहुंचेंगी। जबकि हरिद्वार से प्रयागराज जाते हुए शाम सवा 7 बजे मुरादाबाद जंक्शन पर 8 मिनट के लिए ठहरेगी। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि रेल मंडल के रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, लक्सर, शाहजहांपुर, हरदोई स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा बरेली से प्रयागराज संगम के बीच चलने वाली संगम एक्सप्रेस भी 11 जनवरी से बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन